Religious Events : रामनवमी पर उपद्रव: जिम्मेदार कौन

Religious Events : रामनवमी पर उपद्रव: जिम्मेदार कौन

Religious Events: Ram Navami riots: Who is responsible

Religious Events

Religious Events : इस साल रामनवमी पर देश के आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में उपद्रव देखने को मिला है। यह गंभीर ङ्क्षचता का विषय है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों के दौरान वे लोग कौन है जो सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को खराब करना चाहते है। इन उपद्रवों के पीछे कहीं किसी की कोई सोची समझी साजिश तो नहीं है? इसके पहले भी हिन्दुओं और मुस्लिमों के त्यौहार एक साथ पड़े है लेकिन इस बार जैसा उपद्रव देखने को मिला है वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। जिन राज्यों में रामनवमी के जुलूस पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुई है उनमें भाजपा शासित राज्य भी है तो कांग्रेस शासित राज्य भी है। इसलिए यह कहना मुहाल है कि इन उपद्रवों के पीछे कोई राजनीति है।

मजे की बात यह है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में रामनवमी के दौरान (Religious Events) शांतिपूर्वक शोभा यात्राएं निकली लेकिन कहीं भी कोई उपद्रव नहीं हुआ। जबकि अन्य राज्यों में इस दौरान अप्रीय घटनाएं घटी। मध्यप्रदेश के खरगौन जिले में भी रामनवमी की शोभा यात्रा में जमकर बवाल मचा, जिसकी वजह से पुलिस अधीक्षक सहित कई लोग घायल हो गए। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने पत्थरबाजों की पहचान कर उनके घरों पर बुलडोजर ही चलवा दिया। मध्यप्रदेश सरकार की इस कार्यवाही को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने बुलडोजर से मकान तोड़े जाने की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगाया है वहीं असउद्दीन ओवैसी ने भी शिवराजसिंह चौहान सरकार की इस कार्यवाही को असंवैधानिक बताया है। बहरहाल सवाल यह उठता है कि रामनवमी को निकली शोभा यात्राओं के दौरान ऐसी अप्रीय स्थिति आखिर कैसे बनी और किसने बनाई। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में क्यों असफल हुआ? भविष्य में धार्मिक आयोजनों के दौरान इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए संबंधित राज्य सरकारों को एहतियाति कदम उठाने की जरूरत है।

देश में ऐसी ताकते सक्रीय है जो धार्मिक उन्माम फैलाकर दो समुदायों के बीच वैमनस्यता की खाई को और चौड़ा करने का षडयंत्र करती रहती है। ऐसे तत्वों की पहचान जरूरी है और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि वे समाज में जहर फैलाने का दु:साहस न करें। देश के विभिन्न राज्य सरकारों को चाहिए की वे अपनी कानून व्यवस्था को और मजबूत करें और ऐसे विवादों को उत्पन्न होने से बचाएं। हमारा देश त्यौहारों (Religious Events) का देश है जिसमें विभिन्न प्रकार के धर्मो के लोग रहते है जो समय समय पर अपने त्यौहारों का जश्न मनाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *