छत्तीसगढ़

Naxalism Debate Lok Sabha 2026 : डेडलाइन से ठीक पहले बड़ी बहस” – लोकसभा में नक्सलमुक्त भारत पर चर्चा, CM साय बोले- छत्तीसगढ़ रहेगा केंद्र में

देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने की दिशा में निर्णायक दौर शुरू (Naxalism Debate Lok Sabha 2026) हो गया है। इसी क्रम में आज लोकसभा में नक्सलमुक्त भारत के मुद्दे पर अहम चर्चा होने जा रही है। यह बहस ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया है और इस समयसीमा में अब महज एक दिन बाकी है।

छत्तीसगढ़ का रहेगा प्रमुख जिक्र (Naxalism Debate Lok Sabha 2026)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस चर्चा में छत्तीसगढ़ का उल्लेख सबसे ज्यादा होगा, क्योंकि देश में लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों का सबसे बड़ा असर (Naxalism Debate Lok Sabha 2026) यहीं रहा है। उन्होंने बताया कि चार दशक से अधिक समय तक नक्सलवाद ने विकास की रफ्तार को प्रभावित किया, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं और इस चुनौती को खत्म करने में सफलता मिल रही है।

नियम 193 के तहत हो रही चर्चा

लोकसभा सचिवालय ने इस विषय को नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया है। इस प्रक्रिया के तहत अल्पकालिक चर्चा होती है, जिसमें मतदान नहीं होता, लेकिन सरकार को जवाब देना अनिवार्य होता है। माना जा रहा है कि इस बहस में सरकार अपनी उपलब्धियों और रणनीति दोनों को विस्तार से सामने रखेगी।

वायु सेवाओं को लेकर भी बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को लेकर भी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है। साथ ही बिलासपुर में नाइट लैंडिंग और टेक-ऑफ की सुविधा भी शुरू हो चुकी है, जिससे प्रदेश की हवाई सेवाओं को नई गति मिलेगी।

चंदखुरी में श्रीराम की मूर्ति स्थापना जल्द

साय ने बताया कि चंदखुरी में भगवान श्रीराम की मूर्ति पहुंच (Naxalism Debate Lok Sabha 2026) चुकी है और जल्द ही शुभ मुहूर्त में इसकी स्थापना की जाएगी। इसे धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‘गांव चलो अभियान’ की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) से ‘गांव चलो अभियान’ शुरू किया जाएगा, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

खाद और ईंधन को लेकर आश्वासन

मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति के बावजूद खाद, गैस और ईंधन की आपूर्ति को लेकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों से लगातार संपर्क में हैं और नैनो डीएपी व नैनो यूरिया का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button