छत्तीसगढ़

मंत्री रविंद्र चौबे को हार्ट अटैक… हालत नाजुक… लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती

रायपुर। रायबरेली और अमेठी के  चुनावी दौरे पर गए छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता व मंत्री रविंद्र चौबे को दिल का दौरा आया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके बाद अब उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली या मुंबर्ई शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। कल वो चुनाव दौरे के लिए रायबरेली और अमेठी के दौरे पर थे, देर शाम से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। रात में उन्होंने खाना भी नहीं खाया, तड़के उन्होंने बैचेने की शिकायत की और फिर बेहोश हो गये।

डाक्टर ने अभी भी उनकी स्थिति को नाजुक बताया है। उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया है। फिलहाल वो आईसीयू में हैं। कल दिन भर रायबरेली में चुनाव प्रचार के बाद वो देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ आ गये थे, जहां उनकी देर शाम तबीयत बिगड़ गयी। छत्तीसगढ़ के साजा से विधाय़क रविंद्र चौबे बेहद कद्दावर नेता माने जाते हैं, वो आठ बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। वो अभी कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button