Ramsetu Research : कब और कैसे बना रामसेतु? ये जहाज लगाएगा पता, एएसआई ने दी मंजूरी

Ramsetu Research : कब और कैसे बना रामसेतु? ये जहाज लगाएगा पता, एएसआई ने दी मंजूरी

ramsetu research, asi approve study of ramsetu, ramsetu research project,

ramsetu research

Ramsetu Research : इसी वर्ष पानी के अंदर एक खोजी अभियान चलाया जाएगा

नई दिल्ली/ए.। Ramsetu Research : अयोध्या में राममंदिर निर्माण का आगाज होने के साथ ही अब समुद्र में स्थित रामसेतु को लेकर भी रिसर्च होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए इसी वर्ष पानी के अंदर एक खोजी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए भारत व श्रीलंका के बीच बने राम सेतु की उम्र का पता लगाया जा सकेगा।

इस जहाज का होगा इस्तेमाल :

इस अभियान के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओसियनोग्राफी के जहाज सिंधु साधना का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए पता लगाया जाएगा कि रामसेतु (Ramsetu Research) का निर्माण ‘कैसेÓ। इस अध्ययन से रामायण काल की अवधि सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

पिछले माह ही मंजूर हुआ प्रस्ताव :

एक प्रतिष्ठित वेबसाइट की खबर के मुताबिक आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अंतर्गत सेंट्रल एडवायजरी बोर्ड ऑन आर्कियोलॉजी ने सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओसियनोग्राफी, एनओआई, गोवा के इस आशय के प्रस्ताव को पिछले माह ही मंजूर किया है।

इस आधार पर होगा अध्ययन :

एनओआई के डायरेक्टर प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित अध्ययन भूगर्भीय घटनाओं से संबंधित समय से चली आ रही आर्कियोलॉजिकल प्राचीन कालीन वस्तुओं, रेडियोमेट्रिक और थर्मोल्युमिनिसेंस तथा अन्य सहायक पर्यावरणीय डाटा के आधार पर होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *