Raipur Nagar Nigam : अवकाश शिविर से वसूले 28 लाख से अधिक की राजस्व |

Raipur Nagar Nigam : अवकाश शिविर से वसूले 28 लाख से अधिक की राजस्व

Raipur Nagar Nigam: Revenue of more than 28 lakhs recovered from holiday camp

Raipur Nagar Nigam

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Nagar Nigam : नगर निगम रायपुर जोन 9 के सभी वार्डों में अवकाश शिविर आयोजित कर भारी राजस्व की वसूली की गयी है। जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 28 लाख 50 हजार रुपये राजस्व, संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य निगम कर के रूप में वसूल किये गये हैं।

नगर पालिक निगम रायपुर जनसुविधा के लिए 31 मार्च तक समस्त सरकारी अवकाश शनिवार एवं रविवार को सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में राजस्व वसूली शिविर लगाएगा। अधिकाधिक राजस्व वसूली के लिए महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष ने नगर निगम के सभी वार्डों के करदाता नागरिकों से शिविर अपने बकाये संपत्तिकर व अन्य निगम करों का भुगतान करने का आग्रह किया है। इसी कड़ी में आज जोन 9 के सभी 7 वार्डों में अवकाशकालीन शिविर लगाये गये है। इस राजस्व वसूली शिविर में कुल 28 लाख 50 हजार रूपये राजस्व के रूप में सम्पतिकर, जलकर एवं अन्य निगम करों की वसूली की गयी है।

आपको बता दे कि, रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) ने 31 मार्च तक बकाया राजस्व वसूली के 250 करोड़ से अधिक के लक्ष्य में अब तक 104 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया है। इसमें संपत्तिकर, यूजर चार्ज, किराया, विज्ञापन, भवन अनुज्ञा, राजीनामा, विकास शुल्क आदि शामिल हैं। हालांकि यूजर चार्ज को लेकर जारी विरोध के चलते अब तक तीन करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। निगम को यूजर चार्ज के रूप में करीब 55 करोड़ रुपये वसूलना बाकी है।

बकाएदारों पर नहीं हुई कार्रवाई

सालों से संपत्ति कर समेत अन्य शुल्क का भुगतान न करने वाले करीब 150 से अधिक बड़े बकाएदारों का नाम नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर सार्वजनिक कर उनसे सख्ती से वसूली करने के निर्देश दे रखा है। बड़े बकायेदारों से दस करोड़ से अधिक की राशि वसूलना है। ऐसे बकाएदारों को 31 मार्च तक पैसे का भुगतान करने का अंतिम समय दिया गया है। इसके बाद मय ब्याज जोड़कर बकाया वसूला जाएगा, जो पैसा देने में आनाकानी करेगा, उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी होगी, लेकिन अब तक एक भी बकाएदारों पर निगम प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है।

फैक्ट फाइल

31 मार्च तक 250 से 270 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य।

104 करोड़ रुपये अब तक हो चुकी है वसूली।

195 करोड़ रुपये संपत्तिकर वसूली का लक्ष्य।

55 करोड़ रुपये यूजर चार्ज वसूली का लक्ष्य।

25 करोड़ रुपये अन्य कर।

यूजर चार्ज जोड़कर संपत्ति कर लगाने का विरोध

पिछले साल (Raipur Nagar Nigam) विरोध की वजह से यूजर चार्ज को संपत्ति कर में नहीं जोड़ा, लेकिन इस साल संपत्ति कर की पर्ची में ही नगर निगम के राजस्व अमले ने यूजर चार्ज जोड़कर एक-एक घरों में बिल भेजा है, जो लोग पुरानी पर्ची लेकर पहुंच रहे हैं। निगम का अमला मौके पर ही उसमें यूजर चार्ज की राशि जोड़कर बकाया कर पटाने को कह रहा है। यूजर चार्ज को लेकर निगम अफसरों और जनप्रतिनिधियों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed