Rahul ki Yatra : मां ने सनस्क्रीन भेजी है लेकिन मैं लगाता नहीं, राहुल गांधी ऐसा जवाब क्यों दिया...यहां वीडियो देखें

Rahul ki Yatra : मां ने सनस्क्रीन भेजी है लेकिन मैं लगाता नहीं, राहुल गांधी ऐसा जवाब क्यों दिया…यहां वीडियो देखें

Rahul ki Yatra: Mother sent sunscreen but I don't, why did Rahul Gandhi give such an answer...Watch video here

Rahul ki Yatra

बेंगलुरु/नवप्रदेश। Rahul ki Yatra : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जब कर्नाटक में थे, तब बातचीत के दौरान एक स्थानीय युवक ने उनकी स्किन को लेकर यह सवाल किया।

वीडियो में राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक महिला भी उनसे कहती है कि टैनिंग तो हुई है। इस बीच एक आदमी की आवाज सुनाई देती है जो कहता है कि मेरा बेटी भी यही बात कह रहा था सर… और फिर सब लोग हंसने लगते (Rahul ki Yatra) हैं।

वीडियो में राहुल कहते हैं कि हम विपक्ष का काम कर रहे हैं। हमारे पास सड़क पर उतरने और सीधे जनता से मिलने के अलावा और कोई चारा नहीं है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये सोचते हैं कि एक बार कब्जा कर लिया तो हिन्दुस्तान चुप हो जाएगा। यह उनकी गलतफहमी है। देश चुप नहीं होने वाला है, बल्कि लड़ जाएगा।

आंध्र प्रदेश पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Rahul ki Yatra) की आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल से शुरुआत की। सोमवार को राहुल ने कर्नाटक के बल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में एक कंटेनर में बनाए गए मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। कांग्रेस ने राहुल की बेंगलुरु ग्रामीण सांसद डी. के. सुरेश के साथ कतार में खड़े होने और फिर वोट डालने की तस्वीरें साझा की हैं। मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए कल ‘विश्राम दिवस’ ​​घोषित किया गया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *