Congress President Poll : भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में बने बूथ में राहुल ने डाला वोट, सोनिया बोलीं- लंबे समय... |

Congress President Poll : भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में बने बूथ में राहुल ने डाला वोट, सोनिया बोलीं- लंबे समय…

Congress President Poll: Rahul casts his vote in the booth built in the camp of Bharat Jodi Yatra, Sonia said - long time...

Congress President Poll

नई दिल्ली/नवप्रदेश। Congress President Poll : कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी हैं। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने भी मतदान किया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में बने बूथ में अपना वोट डाला।  

सोनिया व प्रियंका गांधी ने डाला वोट

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Poll) व प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद सोनिया गांधी ने पत्रकारों से कहा, मुझे इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरू में अपना वोट डाला।

22 साल बाद 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर (Congress President Poll) को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *