Uncategorized

Rahul Gandhi Marriage : देखिए ये वीडियो राहुल की शादी को लेकर सोनिया क्या बोलीं…

Sonia Gandhi Met Woman Farmers : हरियाणा के सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी (Rahul Gandhi Marriage) के बुलावे पर यहां की महिलाएं सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित घर खाने पर पहुंची। लंच पर सोनिया के साथ राहुल-प्रियंका भी मौजूद रहे। इस दौरान तीनों की हरियाणा की महिलाओं से खूब चर्चा हुई।

महिलाओं ने सोनिया गांधी से राहुल गांधी (Rahul Gandhi Marriage) की शादी को लेकर सवाल किए। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि आप लड़की ढूंढो न। राहुल गांधी ने भी अपनी शादी को लेकर कहा कि हो जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने प्रियंका गांधी के साथ बचपन की बातें भी पूछीं। महिलाएं अपने साथ गाय और भैंस का घी और छाछ लेकर पहुंची थीं, जिसे उन्होंने सोनिया गांधी को दे दिया।

राहुल गांधी 8 जुलाई को शिमला जाने के दौरान सोनीपत रुके थे। जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ खेत में ट्रैक्टर चलाया था और धान की फ सल रोपी थी। इस दौरान राहुल की ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात हुई थी, जिसमें राहुल ने सभी को दिल्ली घुमाने और बुलाने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करते हुए हरियाणा की 24 महिलाओं का एक ग्रुप सोनिया गांधी के घर पहुंचा था। इन महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी थे।

Related Articles

Back to top button