छत्तीसगढ़

Property Registration Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में चार नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को सरकार की मंजूरी

छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री और पंजीयन सेवाओं को आम लोगों के लिए आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम निर्णय (Property Registration Chhattisgarh) लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के तीन जिलों में चार नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इससे अब नागरिकों को पंजीयन कार्यों के लिए जिला मुख्यालयों तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=Qg6Pvcyhpj8

राज्य शासन द्वारा रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 के अंतर्गत जिन क्षेत्रों में नए कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, उनमें धमतरी जिले का भखारा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की तहसील लवन, तथा बिलासपुर जिले के सकरी और राजकिशोर नगर शामिल हैं। इन इलाकों में कार्यालय खुलने से स्थानीय स्तर पर ही रजिस्ट्री और संबंधित कार्य पूरे हो सकेंगे।

अब तक इन क्षेत्रों के नागरिकों को छोटे पंजीयन कार्यों के लिए भी जिला मुख्यालय जाना (Property Registration Chhattisgarh) पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। नए उप पंजीयक कार्यालय शुरू होने से न केवल पंजीयन प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि जिला कार्यालयों पर बढ़ने वाला दबाव भी कम होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले को सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को लोगों के नजदीक लाना है, ताकि आमजन को अनावश्यक दौड़-भाग से राहत मिल सके।

https://www.youtube.com/watch?v=FvhC5XZ64Js

वहीं वित्त एवं वाणिज्य कर (पंजीयन) मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि इन नए कार्यालयों में पंजीयन विभाग के 10 आधुनिक सुधार (Property Registration Chhattisgarh) भी लागू किए जाएंगे। इनमें ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग, ऑटो डीड जनरेशन, रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण, व्हाट्सएप और डिजीलॉकर आधारित सेवाएं तथा कैशलेस भुगतान की सुविधा शामिल है।

उन्होंने बताया कि आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और ऑनलाइन सर्च जैसी व्यवस्थाओं से पंजीयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और धोखाधड़ी की संभावना भी कम होगी। इस निर्णय से प्रदेश में संपत्ति पंजीयन व्यवस्था को आधुनिक और जनहितैषी बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button