Prayagraj Violence : मास्‍टरमाइंड के मकान पर चला बुलडोजर, CM योगी का सख्त संदेश

Prayagraj Violence : मास्‍टरमाइंड के मकान पर चला बुलडोजर, CM योगी का सख्त संदेश

Prayagraj Violence: Bulldozer ran on mastermind's house, CM Yogi gave a strict message

Prayagraj Violence

लखनऊ। Prayagraj Violence : उत्‍तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फ‍िरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की ह‍िंंसा में आज सुबह आठ बजे तक 304 आरोप‍ितों को पुल‍िस ने गिरफ्तार क‍िया है। 

प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास (Prayagraj Violence) करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद ह‍िंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

ये सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर है जो राज्य में कानून का माखौल बनाने वालों के खिलाफ है… और ये घर प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद पंप का है। राज्य सरकार ने जावेद के अवैध निर्माण के खिलाफ रविवार को एक्शन लिया। उपद्रव करने वालों के लिए ये तस्वीरें सबक के लिए काफी हैं। बुलडोजर का यह ऐक्शन भले ही अवैध निर्माण के खिलाफ है लेकिन इसमें एक संदेश छुपा है। यह संदेश अराजक तत्वों तक एक बार फिर मजबूती से यूपी की सरकार ने प्रयागराज से दिया है। इससे पहले बुलडोजर कानपुर में भी चला था। सहारनपुर में चला था।

जहां-जहां हिंसा हुई है सरकार (Prayagraj Violence) वहां साफ संदेश दे रही है कि अराजक तत्वों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा। पैंगबर विवाद के बाद प्रयागराज में हिंसा और विरोध प्रदर्शन के मास्टर माइंड जावेद पंप के घर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की। पीडीए सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि जावेद पंप की ओर से बिना नक्शा पास कराए मकान का निर्माण कराया था। इस संबंध में उससे कागजात मांगे गए थे। जावेद पंप कागज पेश करने में नाकाम रहा। ऐसे में मकान को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया गया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *