कवर्धा में चढऩे लगा राजनीतिक रंग, तू डाल डाल, मैं पात पात…

कवर्धा में चढऩे लगा राजनीतिक रंग, तू डाल डाल, मैं पात पात…

Political color started to climb in Kawardha, you put your hands, I will paat...

Kawardha Flag Dispute

Kawardha Flag Dispute : भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, एक दूसरे के कार्यक्रम का करेंगे विरोध

कवर्धा/नवप्रदेश। कवर्धा झंडा विवाद (Kawardha Flag Dispute) अभी तक गरमाया हुआ है। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा पूरजोर विरोध करते हुए न्यायिक जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग शुरू से कर रही हैं। इसके साथ ही भाजपाइयों ने 25 अक्टूबर को मोहम्मद अकबर के आगमन पर उन्हें काला झंडा दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया था। इसके ठीक 1 महीने बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुन: कहा कि लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब भाजपा मंत्री मोहम्मद अकबर के आगमन पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

इस गरमाती हुई राजनीति को देखकर आनन-फानन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों से नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा अब पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक जामा पहनाते हुए जातिवाद की राजनीति करने उतारू है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के विकास को भाजपा नहीं पचा पा रही है।

अभी तक बीजेपी के किसी वरिष्ट नेता के द्वारा कवर्धा में शांति की अपील नहीं की है। जब तक बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शांति की अपील नहीं करते तब तक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण स्तर से लेकर हर कार्यक्रम में भाजपा के सभी नेताओं को काला झंडा दिखाकर और कानून के दायरे में रहकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

60 हजार की जीत बनी भाजपा की बौखलाहट का कारण

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने कहा कि मंत्री मोहम्म्द अकबर के 60 हजार से अधिक मतों की जीत को भाजपा पचा नहीं पा रही है। इसकी वजह से इस तरह का प्रदर्शन कर रही। क्षेत्र में मोहम्मद अकबर के प्रयासों से सैकड़ों विकास कार्य हो रहे। जो पिछले 15 वर्षो में भी नहीं हो पाया। कवर्धा में मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर भी मंत्री द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के पास वर्तमान में कोई मुद्दा नहीं है जिसके चलते हुए अब संप्रदायिक राजनीति करने लगे हैं, जो अनुचित है। अपराधी किसी धर्म, जाति या सामुदाय का नहीं होता। ऐसे अपराधियों पर लगातार कानून अपनी कार्यवाही कर रही है। प्रेस वार्ता में नीलू चंद्रवंशी, ऋषि शर्मा, राज कुमार तिवारी, सुनील साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *