नमो नमो की गूँज कायम, छत्तीसगढ़ की 9 सीटों पर भाजपा आगे

नमो नमो की गूँज कायम, छत्तीसगढ़ की 9 सीटों पर भाजपा आगे

  • सर्वाधिक बढ़त सरगुजा में भाजपा प्रत्याशी 328185 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे
  •  कांग्रेस बस्तर एवं महासमुंद में भाजपा प्रत्याशी से आगे

रायपुर । देश में 17वीं लोकसभा के गठन के लिए हुए लोकसभा चुनाव में आए रूझान से स्पष्ट होता है कि इस बार भी देश में नमो नमो की गूँज कायम है।
जनता दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चाहती है। अब तक आए रूझान के अनुसार एनडीए 320 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी परिणाम के अनुसार छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में 9 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जारी मतगणनाके अनुसार 11 लोकसभा सीटों में अब तक सरगुजा की भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह, कांग्रेस के प्रत्याशी से सर्वाधिक 328185 वोटों से आगे चल रही है। दूसरे क्रम में दुर्ग के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी से 104310 वोटों से आगे चल रहे है वहीं रायपुर के प्रतिष्ठित मुकाबले में बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे से 82842 मतों से आगे चल रहे है। बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज भाजपा प्रत्याशी से 29457 वोटों से आगे चल रहे है। जांजगीर-चांपा में गुहाराम अजगले कांग्रेस प्रत्याशी से 32999 वोटों से आगे चल रहे है। महासमुंद लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू 8832 वोटों से भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे है। रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी गोमती साय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी से 50161 वोटों से आगे चल रही है। कोरबा में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत से 14795 वोटों से आगे चल रहे है। बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी अरुणसाव कांग्रेस के प्रत्याशी से 43916 वोटों से आगे चल रहे है। कांकेर में भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बीरेश ठाकुर से 15382 वोटों से आगे चल रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की लोकसभा राजनांदगांव में सर्वाधिक प्रतिष्ठा के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय कांग्रेस प्रत्याशी भोला राम सिन्हा से 54336 वोटों से आगे चल रहे है। भारत निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई मतगणना के अनुसार समाचार लिखे जाने तक उक्त चुनाव परिणाम घोषित किये गये है। अंतिम राउंड में चुनाव परिणाम में बदलाव की पूर्ण संभावना है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed