छत्तीसगढ़

Player Dead Body : भिलाई के नेशनल प्लेयर की कोलकाता में मिली लाश…गुवाहाटी में चल रही प्रतियोगिता…

दुर्ग/नवप्रदेश। Player Dead Body : छत्तीसगढ़ के प्लेयर की कोलकाता में लाश मिलने सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है की सीजी के हैंडबॉल खिलाड़ी सिराज खान की कोलकाता के हावड़ा नदी में शव मिली है। ये खबर सुनकर मृतक के परिजन सकते में है। वहीं टीम मैनेजर और कोच के ऊपर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।

जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी में चल रहे हैंडबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने कोच और मैनेजर सहित छत्तीसगढ़ से 17 खिलाड़ी गुवाहाटी के लिये रवाना हुए थे। जिसमें भिलाई के सेक्टर 4 निवासी सिराज खान भी शामिल थे। उसी दौरान वह हावड़ा स्टेशन से गायब हो गया, जिसके बाद कोच ने हावड़ा स्टेशन में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया और वहाँ से आगे बढ़ गये। वहीं परिजनों को भी फोन से इस बात की जानकारी दी।

बताया जा रहा है की उसी दौरान कोलकाता (Player Dead Body) के हावड़ा नदी में एक युवक लाश मिली है। जिसकी पहचान भिलाई के सिराज खान के रूप में हुई है। इधर परिजनों का आरोप है की कोच और मैनेजर की लापरवाही के चलते ये सब हुआ है। खिलाड़ी सिराज खान की मौत की खबर सुनकर परिजनों का हाल बेहाल है।

Related Articles

Back to top button