PCC कार्यकारणी : मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद,केंद्र के प्रति निंदा और मांग प्रस्ताव पारित

PCC कार्यकारणी : मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद,केंद्र के प्रति निंदा और मांग प्रस्ताव पारित

PCC Executive: Thanks to the Chief Minister and condemnation towards the Center and demand resolution passed

PCC Karykarini

दुर्ग/नवप्रदेश। PCC कार्यकारणी की विस्तारित बैठक दुर्ग में बुधवार को हुई। यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कार्यकारिणी की बैठक राजधानी से बाहर किया है। बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय उपस्थित रहे।

जनजागरण पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस

बैठक में कांग्रेस की सदस्यता अभियान तथा 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक प्रदेश कांग्रेस द्वारा मंहगाई के खिलाफ चलाये जाने वाले जनजागरण पदयात्रा तथा आंदोलन के रूप रेखा पर चर्चा हुई। इस अभियान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरी झंडी दिखाएंगे। अभियान का समापन 29 नवंबर को कोंडागांव में होगा।इसके साथ ही आजादी के हीरक महोत्सव तथा इंदिरा गांधी जयंती बंगला देश विजय दिवस के 50वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा की गई। प्रदेश में 1 दिसम्बर से होने वाली धान खरीद में कांग्रेसजनों के द्वारा समिति गठित कर लोगो के सहयोग पर भी विचार विमर्श हुआ। आसन्न नगरीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा कर रणनीति बनाया गया।

धन्यवाद और निंदा प्रस्ताव पारित

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा PCC कार्यकारणी बैठक में इस वर्ष 105 लाख टन धान की खरीदी का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बधेल और राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद का प्रस्ताव लाया गया। वहीं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर के द्वारा बढ़ती मंहगाई के विरुद्ध में केंद्र सरकार के खिलाफ मांग और निदा का प्रस्ताव लाया गया। निंदा प्रस्ताव में कहा है कि केंद्र के द्वारा कोरोना काल मे एक्साइज ड्यूटी को बेतहाशा बढ़ा दिया जिससे मंहगाई चरम पर पहुच गई है हाल ही 5 रु. 10 रु. की गई कमी अपर्याप्त है। कांग्रेस पार्टी केंद्र से मांग करती है। एक्साइज ड्यूटी को कोरोना काल के पहले जितना था उस स्तर पर लाया जाए।

विधायक और जिलाध्यक्षों के बीच हो सामंजस्य-पुनिया

प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने बैठक रायपुर से बाहर रखे जाने पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे जीवंत सम्पर्क बढ़ता है। सदस्यता अभियान हमारा राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो 1नवम्बर 2021 से 31 मार्च 2022 तक चलेगा। सदस्यता बुक जिला अध्यक्षो के माध्यम से ही जारी की जाएगी सदस्यता के लिए लोगो में जागरूकता फैला कर तथा विचारधारा से जोड कर सदस्य बनाये। सदस्यता बहुत जरूरी है। ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव सदस्यता अभियान से ही होगा। उन्होंने विभिन्न स्तर तक के कांग्रेस चुनाव कार्यक्रम की जानकारी भी दिया। जनजागरण अभियान भी राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसमें कोताही नही होनी चाहिए। जिला प्रभारी की जबाबदेही वह संगठन और विधायक में सामंजस्य बैठा कर चले।

CM भूपेश ने नेताओं को किया नमन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे लिए यह प्रसन्नता का विषय है हमारे गृह जिले में बैठक रखी गयी है। यह गर्व का विषय है कि दुर्ग कांग्रेस भवन में बैठ कर बड़े बड़े नेताओं ने प्रदेश और देश की राजनीति की दशा दिशा को तय किया ।वासुदेव चंद्राकर ,चंदूलाल चंद्राकर मोतीलाल वोरा देशलहरा जी रामानुज लाल यादव जैसे नेता दुर्ग से मैं सबको नमन करता हूँ।नया राजीव भवन बनाने के लिए दुर्ग के कांग्रेस जनों को बधाई।

सरकारी योजनाओं का किया बखान

सीएम भूपेश ने PCC कार्यकारणी में कहा केंद्र की अड़ंगे बाजी के बाद विपरीत परिस्थियों में हमारी सरकार धान खरीदी कर रही है।राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों की मदद कर रहे।हम किसानों को 9000 रु प्रति एकड़ की सहायता देते रहेंगे उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना से हम  डीएपी और यूरिया का विकल्प वर्मी कम्पोस्ट के रूप में तैयार कर रहे हैं। मोदी सरकार देश मे डीएपी यूरिया की आपूर्ति नही कर पा रही है।उन्होंने कहा छग में भाजपा मुद्दा विहीन है वह यहां पर साम्प्रदायिकता और धर्मांतरण के झूठे मुद्दे पर माहौल खराब करने में लगी है।हमे लोगो को जागरूक करना है ।हमने पुलिस को भी कहा है कही भी यदि धर्मांतरण की कोई शिकायत आये कड़ी कार्यवाही की जाय।उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे खेतिहर मजदूरों की सहायता के 6000 रु की लाभ अधिक से अधिक लोगो को मिले इसको सुनिश्चित करे ।पौनी पसारी काम करने वाले लोगो को भी इस योजना का लाभ मिले हमारा लक्ष्य है कम से कम 10 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिले।

महंगाई के खिलाफ जोर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने PCC कार्यकारणी बैठक में कहा कि हमारी नेता सोनिया गांधी और एआईसीसी ने जो निर्देश दिया है  जो कार्यक्रम दिया है विशेष कर सदस्यता अभियान को सफल करने  पूरी ताकत से जुटना है।14 से 29 नवम्बर तक मंहगाई के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरण अभियान और पद यात्रा  में सभी को जुटना है। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था के लिए निगरानी समिति बनाने की बात कही।मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सभी को समान रूप से कांग्रेस की सदस्यता अभियान में जुटने है।ज़्यादा से ज्यादा लोगो को भावनात्मक रूप से कांग्रेस से जोड़ना है।सरकारी योजना का लाभ जनता को मिले यह सुनिश्चित संगठन को करना है। मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि छग में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जो कांग्रेस ने 36 वादे किए उसमें से 25 पूरे हो गए हमारी सरकार की योजनाएं जन कल्याणकारी है इसका लाभ जनता को मिले यह संगठन की जबाबदारी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *