'Pathan' Controversy : ‘पठान’ कॉंट्रोवर्सी को लेकर भिड़े मुकेश खन्ना और रानी चटर्जी, पहले बिकनी अब ‘बेशर्म रंग’ सॉंग

‘Pathan’ Controversy : ‘पठान’ कॉंट्रोवर्सी को लेकर भिड़े मुकेश खन्ना और रानी चटर्जी, पहले बिकनी अब ‘बेशर्म रंग’ सॉंग

मुंबई, नवप्रदेश। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के पहले सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ को लेकर विवाद काफी गहराता जा रहा है। इस पर एक्टर मुकेश खन्ना ने आपत्ति जताई है और उन्होंने इसे अश्लील करार दिया है। 

‘शक्तिमान’ फेम एक्टर ने दीपिका के बिकिनी पहनकर डांस करने पर आपत्ति जताई है। इसी पर अब रानी चटर्जी ने कहा कि ‘उनके जमाने में करिश्मा कपूर ने बिकिनी नहीं पहनी? वो पहले कहां थे?’।  

भोजपुरी एक्ट्रेस मीडिया से बातचीत की और इस पर अपना बयान दर्ज कराया है। आइए जानते हैं उन्होंने मुकेश खन्ना के बयान पर क्या कहा…?

शाहरुख खान और दीपिका के ‘बेशर्म रंग’ के विवाद पर रानी से बात करते हुए मुकेश खन्ना के बयान पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने पहले तो ‘शक्तिमान’ का सपोर्ट किया।

उन्होंने कहा, ‘जहां तक कल्चर की बात आती है मैं मुकेश खन्ना जी का सपोर्ट करती हूं कि आज अगर रोक नहीं लगाई गई तो आगे बहुत ज्यादा हो जाएगा और आज तो ज्यादा हो ही गया है।’

इसी दौरान जब भोजपुरी एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि जब वो मुकेश खन्ना का सपोर्ट करती हैं तो बिकिनी पहनने का सपोर्ट करेंगी या नहीं?।

इस सवाल का जवाब देते हुए रानी चटर्जी ने कहा, ‘क्यों नहीं करूंगी सपोर्ट, जिसको पहनना है वो पहने। मुकेश खन्ना बिकिनी पर अब क्यों बोल रहे हैं। पहले कहां थे। इससे पहले क्या किसी ने बिकिनी नहीं पहनी थी।

उनके जमाने में क्या करिश्मा कपूर ने बिकिनी नहीं पहनी है? छोटे कपड़े तो मुझे लगता है कि मेरे पैदा होने से पहले ही पहने जा रहे हैं। राजकपूर की फिल्म में तो वैजयन्ती माला ने भी पहना है तब कहां थे वो?’

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ के विवाद को लेकर संदेह भी जताया और कहा कि ‘आजकल विवाद कुछ भी हो सकता है और ये पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है। क्योंकि विवाद के लिए ये कोई मुद्दा नहीं हुआ है कि भगवा कलर में बिकिनी क्यों पहना?’।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *