Parkash Singh Badal : पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल...नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

Parkash Singh Badal : पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल…नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

Parkash Singh Badal: Prakash Singh Badal merged with Panchatatva… people bid farewell with moist eyes

Parkash Singh Badal

चंडीगढ़। Parkash Singh Badal : पंजाब राज्य के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का गांव बादल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल को मुखाग्नि दी। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके किन्नुओं के बाग में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

इससे पहले सुबह घर में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के सीएम भगवंत मान, गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, जेएंडके के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एनसीपी चीफ शरद पवार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के इनेलो नेता अभय चौटाला, केंद्रीय मंत्री सोमनाथ, पूर्व सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी, कांग्रेसी नेता व पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी शोक जताने पहुंचे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पंजाब के लंबी गांव में शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

पहुंचे दिग्गज नेता

राजनीति के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले प्रकाश सिंह बादल के (Parkash Singh Badal) अंतिम दर्शन के लिए ऐसे लग रहा था मानो पूरा पंजाब उमड़ पड़ा हो। हर रास्ता ऐसा लगा जैसे वह बादल गांव की ओर ही मुड़ रहा हो। उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सोमप्रकाश, गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंचे हैं। बादल के गांव में हर आंख नम है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *