Paris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने जीता कांस्य पदक, जानिए भारतीय खिलाडिय़ों का शेड्यूल

Paris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने जीता कांस्य पदक, जानिए भारतीय खिलाडिय़ों का शेड्यूल

Paris Olympics 2024: Manu Bhaker and Sarabjot Singh won bronze medal, know the schedule of Indian players

manu bhakar

-भारतीय एथलीटों के बड़े मुकाबले होने जा रहे हैं

पेरिस। Paris Olympics 2024: आज पेरिस ओलंपिक का चौथा दिन है। आज यानी मंगलवार को ओलंपिक में भारतीय एथलीटों के मुकाबले होंगे। मनु भाकर ने शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया था अब मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने फिर कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी आज मैदान में उतरेंगे।

मनु भाकर आज 10 मीटर एयर पिस्टल टीम से खेलेंगी। कांस्य पदक के लिए उनके जोड़ीदार सरबजोत सिंह होंगे। इसके अलावा बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी आज मैदान में उतरेंगे।

शूटिंग-

  • 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच: भारत (मनु भाकर और सरबज्योत सिंह) बनाम कोरिया – दोपहर 1.00 बजे –
  • ट्रैप मेन क्वालिफायर: पृथ्वीराज टोंडिमन – दोपहर 12.30 बजे
  • ट्रैप महिला क्वालीफायर: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी: दोपहर 01.20 बजे

हॉकी-

पुरुष पूल बी मैच – भारत बनाम आयरलैंड, शाम 4.45 बजे

तीरंदाजी-

  • महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: अंकिता भक्त (शाम 5:15 बजे) और भजन कौर (शाम 5:30 बजे)
  • पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मदेवरा (रात 10:45 बजे)

बैडमिंटन-

  • पुरुष (ग्रुप स्टेज) – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम अल्फियान फज्र और मुहम्मद रियान अर्दिआंतो (इंडोनेशिया) शाम 5.30 बजे
  • महिला (समूह चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रस्तो बनाम सेत्याना मपासा और एंजेला यू (ऑस्ट्रेलिया) – शाम 6:20 बजे

मुक्केबाजी –
पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 – अमित पंघाल बनाम पैट्रिक चिनेम्बा (जाम्बिया) – शाम 7.15 बजे

महिलाओं का 57 किग्रा राउंड 32 – जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नैस्टी पेटेसियो (फिलीपींस) – रात 9:25 बजे।
महिला 54 किग्रा प्री: 54 किग्रा बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) – दोपहर 1.20 बजे (31 जुलाई)

सात्विक-चिराग ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी का सोमवार को होने वाला ग्रुप मैच(Paris Olympics 2024) रद्द कर दिया गया। वल्र्ड नंबर 3 सात्विक-चिराग को अपने दूसरे ग्रुप मैच में जर्मनी के मार्क लैमफस और मार्विन सेडेल का सामना करना पड़ा। लेकिन लैम्सफस के घुटने में चोट लगने के बाद सीडेल पीछे हट गए। इसमें चिराग-सात्विक को बढ़त मिली और उन्होंने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *