खेलछत्तीसगढ़

Sachin Tendulkar in Dantewada : बस्तर के मैदान पर क्रिकेट के भगवान, सपरिवार दंतेवाड़ा आ रहे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार के बच्चों के साथ खेलेंगे मैच

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के लिए 22 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होने (Sachin Tendulkar in Dantewada) जा रहा है। दुनिया के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जल्द ही सपरिवार दंतेवाड़ा के प्रवास पर पहुंच रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि ‘मास्टर ब्लास्टर’ न केवल यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेंगे, बल्कि अबूझमाड़ की सरहद पर बसे गांव छिंदनार में स्थानीय बच्चों के साथ बल्ला थामे क्रिकेट खेलते भी नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री के साथ साझा करेंगे मंच (Sachin Tendulkar in Dantewada)

सचिन तेंदुलकर के इस दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, तेंदुलकर फाउंडेशन और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से बस्तर के सुदूर इलाकों में खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। इंद्रावती नदी के किनारे बसे छिंदनार गांव में होने वाला यह कार्यक्रम बस्तर की बदलती तस्वीर को दुनिया के सामने रखेगा।

नक्सलवाद के साये से बाहर निकलती खेल प्रतिभाएं

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने दंतेवाड़ा में खेल प्रशिक्षण और ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने की शुरुआत उस दौर में की थी, जब यह इलाका नक्सली चुनौतियों से जूझ (Sachin Tendulkar in Dantewada) रहा था। अब जबकि बस्तर के कई इलाके नक्सल मुक्त घोषित हो चुके हैं, सचिन का खुद यहाँ पहुंचना स्थानीय युवाओं और बच्चों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। वह बच्चों से संवाद करेंगे और उन्हें जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताएंगे।

अंजली और सारा ने पहले ही लिया था जायजा

सचिन के इस दौरे की नींव हाल ही में उनकी पत्नी डॉ. अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान ही पड़ (Sachin Tendulkar in Dantewada) गई थी। उन्होंने मुंगेली के अचानकमार टाइगर रिजर्व और बिलासपुर के गनियारी स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत समझी थी। अब सचिन खुद बस्तर पहुंचकर इन प्रयासों को एक नई ऊंचाई देंगे।

Related Articles

Back to top button