छत्तीसगढ़

Coal Hearing On Jan 6 In Coal Levy Scam : कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव,पूर्व विधायक चंद्रदेव राय समेत 9 आरोपी होंगे पेश

रायपुर/नवप्रदेश। Coal Hearing On Jan 6 In Coal Levy Scam : ईडी के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में जांच के बाद 550 करोड़ के कोल लेवी स्कैम का खुलासा किया था। कोल स्कैम में ED ने 11 लोगों को आरोपी बनाया है, इनमें से 2 कांग्रेस के विधायक भी हैं। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर 6 जनवरी को सुनवाई होगी। मामले में आरोपी विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व विधायक चंद्रदेव राय समेत 9 लोगों को कोर्ट ने फिर से नोटिस जारी किया था।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यालय में उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के करीबी सहयोगी माने जाने वाले निखिल चंद्राकर, मनीष उपाध्याय और सूर्यकांत तिवारी इस कथित घोटाले के सरगना माने जा रहे हैं।

आरोपी बनाए गए 11 लोगों में से रानू साहू समेत दो लोग इस मामले में केंद्रीय एजेंसी के गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल में हैं। कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारी भी ईडी के जांच के दायरे में है। इन लोगों से पूछताछ की गई है और इनके घरों से कुछ दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है।

इनके नाम है स्केम में शामिल

छत्तीसगढ़ कोयला स्कैम मामले में ईडी ने निलंबित आईएएस रानू साहू, निखिल चंद्रकार समेत विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, रोशन सिंह, पीयूष साहू, नारायण साहू, मनीष उपाध्याय को आरोपी बनाया है।

Related Articles

Back to top button