छत्तीसगढ़

Dr. Sarveshwar Bhure : डॉ. सर्वेश्वर भुरे सप्ताह में दो दिन दौरा, करेंगे शासकीय कार्यो का निरीक्षण

रायपुर, नवप्रदेश। रायपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे हर हफ्ते सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जन चौपाल में आमजनों की समस्यायें (Dr. Sarveshwar Bhure) सुनेंगे और उनका यथा संभव समाधान करेंगे। जनचौपाल कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित होगी।

आज ज़िले के कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ भुरे ने साप्ताहिक कार्य योजना के बारे में अधिकारियों से बात की। कलेक्टर सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को कार्यालय में रहकर शासकीय कार्यो का संपादन करेंगे। डॉ भुरे बुधवार और शुक्रवार  (Dr. Sarveshwar Bhure) को जिले के विभिन्न स्थलों का दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

हर मंगलवार को शाम चार बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी,जिसमें विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा  (Dr. Sarveshwar Bhure) की जाएगी।

Related Articles

Back to top button