छत्तीसगढ़

CG BJP Manifesto: भाजपा का घोषणा पत्र जारी…धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल, महिलाओं को हर साल 12,000 और भी बहुत कुछ…घोषणा पत्र PDF

-सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, भाजपा ने बनाया भाजपा ही संवारेगी

रायपुर/नवप्रदेश। CG BJP manifesto: छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने बीजेपी की घोषणा पत्र जारी कर दी है, जिसमें सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी दिया गया है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा ने बनाया, भाजपा ही संवारेगी टैग लाइन के साथ घोषणा पत्र जारी किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी मानसुख मांडविया, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत कई प्रत्याशी और नेता मौजूद रहे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के लिए 20 सीटों पर मतदान होंगे। जबकि दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर वोटिंग होगी। दोनों चरणों के परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।

महादेव एप्प का जिक्र कर कहा

नींद उडी हुई है फर्जी ष्स्र और पेन डाइव का लगाया अमित शाह ने आरोप 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेंगे। एक मुश्त करेंगे भुगतान 12000 सालाना हर विवाहित महिला को दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button