NZ VS ENG Colombo Match : सेमीफाइनल की दहलीज पर न्यूजीलैंड, कोलंबो में इंग्लैंड से होगा बड़ा मुकाबला

NZ VS ENG Colombo Match

NZ VS ENG Colombo Match

टी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में उतरेगी, जहां उसकी नजर सेमीफाइनल (NZ VS ENG Colombo Match) का टिकट पक्का करने पर होगी। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में स्पिन गेंदबाजों के दम पर शानदार जीत दर्ज करने वाली कीवी टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है।

न्यूजीलैंड ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को 61 रन से हराकर न केवल अंक हासिल किए, बल्कि नेट रन रेट को भी मजबूत किया। टीम का नेट रन रेट प्लस 3.050 है, जो उसे सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत स्थिति (NZ VS ENG Colombo Match) में रखता है। अब न्यूजीलैंड को सिर्फ इतना सुनिश्चित करना है कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वह अपना प्रदर्शन संतुलित रखे, ताकि सेमीफाइनल में जगह बनाने की संभावना बरकरार रहे।

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम पहले ही अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। हालांकि यह मुकाबला उसके लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ग्रुप में शीर्ष स्थान तय होगा। कप्तान हैरी ब्रूक शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं टीम के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर से भी इस मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

न्यूजीलैंड की ताकत उसका स्पिन आक्रमण रहा है। मिचेल सैंटनर, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स और कोल मैककांची जैसे स्पिनरों ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। कोलंबो की धीमी और टर्न लेने वाली पिच पर यह गेंदबाज एक बार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं।

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने भी हालिया मैच में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली (NZ VS ENG Colombo Match) प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि टीम का स्पिन आक्रमण मजबूत है, लेकिन इंग्लैंड जैसी अनुभवी टीम को हल्के में लेना सही नहीं होगा। दूसरी ओर इंग्लैंड के पास विल जैक्स और लियाम डॉसन जैसे स्पिन गेंदबाज हैं, जो कीवी बल्लेबाजों को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इस मुकाबले का नतीजा सुपर-8 ग्रुप की अंतिम स्थिति को प्रभावित करेगा और यह तय करेगा कि कौन सी टीम बेहतर स्थिति में सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। दोनों टीमों के बीच स्पिन बनाम बल्लेबाजी की यह टक्कर क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हो सकती है।

You may have missed