Navi Mumbai Incident : गर्मी बनी आफत…तेज धूप ने ली 13 लोगों की जान…120 अस्पताल में

Navi Mumbai Incident
महाराष्ट्र/नवप्रदेश। Navi Mumbai Incident : महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह का आयोजन नवी मुंबई में था। तेज धूप में बैठने की वजह से गर्मी ने 13 लोगों की जान ले ली। 120 के करीब लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। 300 लोगों ने डिहाइड्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर और थकावट की भी शिकायत की। उस समय वहां का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था।
देश भर में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। चल रही लू के कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। गर्मी किस तरह से भयानक रूप ले रही है इसका अंदाजा महाराष्ट्र से आ रही एक दुखद खबर से लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में तेज धूप के कारण 11 लोगों मौत हो गई है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक ठीक होने वाले मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। नवी मुंबई के खारघर में आयोजित इस समारोह में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दोपहर में आयोजित किए जाने की वजह से यहां मौजूद लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। जिस वजह से लोगों की तबीयत खराब होने लागि।
खुले मैदान में जमा थी लाखों की भीड़
ये समारोह खुले मैदान में आयोजित किया गया था। जहां हजारों की भीड़ जमा थी। इस दौरान तेज धूप की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत, जबकि सैकड़ों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस संबंध में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई के एक अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि अस्पताल में कम से कम 50 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वहां से छुट्टी दे दी गई। सीएम शिंदे ने इन मौतों को ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है।
5 लाख मुआवजे का ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से मिल रही जानकारी के मुताबिक तेज धूप के कारण अपनी जान गंवाने वाले 11 लोगों को सीएम शिंदे ने 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। ये लोग लू लगने के कारण बीमार हुए थे। कार्यक्रम के बाद सीएम शिंदे अन्य बीमार लोगों से मिलने अस्पताल भी गए। सीएम शिंदे ने मृतकों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने के साथ साथ बीमार लोगों के इलाज का खर्च उठाने का ऐलान (Navi Mumbai Incident) किया गया है।