छत्तीसगढ़राजनीति

Nadda Appointment : नड्डा के सेवा विस्तार पर बघेल ने उठाए सवाल, बोले- ये कैसा लोकतंत्र है…2 ने मिलकर 1 को चुना

रायपुर/नवप्रदेश। Nadda Appointment : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाने के ऐलान के बाद राजस्थान में सियासी बवंडर उठ गया। इधर भारतीय जनता पार्टी में अभी पार्टी मुखिया का चुनाव नहीं होने वाला है। जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा।

जेपी नड्डा के एक्सटेंशन पर बघेल ने कसा तंज

20 जनवरी 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त (Appointment) हो रहा है। जेपी नड्डा के इस एक्सटेंशन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा। उन्होंने पूछा- यह कैसा लोकतंत्र है भाई…? दो लोगों ने मिलकर एक को चुन लिया? ऐसे ही भाजपा ने अपना ‘अध्यक्ष’ चुन लिया।

रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है, यह पूरा देश जानता है। भाजपा के अध्यक्ष का चुनाव हो गया किसी को पता ही नहीं चला। यह कैसा लोकतंत्र है भाई? दो लोगों ने मिलकर बना दिया, बस हो गया! न मीटिंग, न मतदान, न चुनाव की तिथि और अध्यक्ष दोबारा बन गये। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र कहां है।

उनका अध्यक्ष दोबारा (Nadda Appointment) बन गया और किसी को पता चला। मीडिया में चर्चा हुई है? क्यों नहीं हुई। किसी भाजपा नेता से यह सवाल पूछिए न आप? यहां भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के सब नेता हैं। उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनके यहां अध्यक्ष का चुनाव कैसे हो गया। किसी को पता भी नहीं चला। सच्चाई यह है कि भाजपा में ही आंतरिक लोकतंत्र की कोई जगह नहीं है।

Related Articles

Back to top button