देश

Murder : आम तोड़ने पर युवक को गवानी पड़ी जान, पिता और भाई ने ही उतार दिया मौत के घाट

गोरखपुर, नवप्रदेश। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से एक अजीब घटना सामने आई है। जिसमें मामुली से आम को लेकर परिवार के बीच विवाद (Murder) इस कदर बढ़ गया कि पिता और छोटे भाई ने मिलकर बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जिसके बाद दूसरे दिन सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव (Murder) को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों को कब्जे में ले लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की आगे की कार्रवाई (Murder) की जाएगी।

मामला गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। जहां युवक शाम को अपने घर के बरामदे में बैठ कर दो आम तोड़कर खा रहा था,

उसी समय युवक के पिता मोहित निषाद अपने छोटे बेटे सुरेंद्र निषाद के साथ पहुंचे और भाई और पिता ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया।

घायल होने के बाद वो रात को भी घर पर ही रुका और सुबह को उसकी मौत हो गई। 

महिला ने बताया कि उसका पति बेंगलुरु में पेंट और पॉलिश का काम करता है शनिवार को ही कमा कर घर लौटा था। रविवार को उसके साथ यह घटना हो गई। पत्नी ने कहा कि उसके तीन बच्चे हैं।

Related Articles

Back to top button