देशमध्यप्रदेश

MP Breaking : शिवराज का एलान – पदक जीतने वाले खिलाड़ी बनेंगे डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर

भोपाल, नवप्रदेश। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिखर खेल अलंकरण समारोह बड़ा ऐलान किया है। उन्होने घोषणा की है कि ओलंपिक और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक और डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया जाएगा।

बता दें कि इस कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।सीएम ने इस मौके पर कहा कि जब किसी अन्य देश में हमारे खिलाड़ी पदक लेते हैं, तो हमारा राष्ट्र ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रगान होता है।

इससे देश का गौरव बढ़ता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को पहली बार शतरंज ओलंपियाड के आयोजन का अवसर मिला है, जिसकी रिले मशाल उन्होंने लांच की।

देश को पहली बार थॉमस कप में वर्ष 2022 में स्वर्ण पदक मिला है। देश में 1,000 खेलो इंउिया केंद्र खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश का खेल बजट चार करोड़ रूपये से 400 करोड़ रूपये तक कर दिया है।

Related Articles

Back to top button