Mosam Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

Mosam Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

Mosam Alert,

रायपुर, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे में अति वर्षा होनी की हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक गहरा अवदाब उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर (Mosam Alert) स्थित है।

यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही बारिश को लेकर अलर्ट किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि यह गहरा अवदाब आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट के पास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी को पार करके बालासोर और सागर दीप के पास भूमि पर आने की संभावना (Mosam Alert) है.

इसके बाद यह लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ने की संभावना (Mosam Alert) है।

साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में और पूर्वी छोर गोरखपुर, गया, बंकोरा, दिया, गहरा अवदाब के केन्द्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *