देशराजनीति

BJP Protest Stone Pelting : कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान बवाल…पथराव में विधायक और कई भाजपाई घायल…

BJP Protest Stone Pelting : बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी मुद्दे पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर पालिका चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। लेकिन विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया जब कांग्रेसियों की ओर से कथित तौर पर पथराव (BJP Protest Stone Pelting) शुरू हुआ।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पथराव के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी उग्र हो गए और दोनों ओर से पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को हटाया।

https://navpradesh.com/poonam-patel-upsc/

विधायक समेत कई भाजपाई घायल

इस घटना में सदर विधायक सरिता भदौरिया के कंधे पर चोट आई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिरला शाक्य समेत दर्जनभर कार्यकर्ता घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

FIR और गिरफ्तारियां

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य ने आठ नामजद और 20 अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके से करीब दर्जनभर कांग्रेसियों को हिरासत(BJP Protest Stone Pelting) में लिया और कोतवाली भेजा।

भाजपा का आरोप और कांग्रेस की भूमिका पर सवाल

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस कार्यालय की छत से सुनियोजित तरीके से पथराव किया गया। वहीं पुलिस ने कहा कि माहौल बिगड़ने न पाए, इसके लिए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=P6L_RYyHIvM

इलाके में तनाव, पुलिस चौकन्नी

पथराव की घटना के बाद नगर पालिका चौराहे का माहौल गरमा(BJP Protest Stone Pelting) गया। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एएसपी अभय नाथ त्रिपाठी और सीओ अभय नारायण राय मौके पर पहुंचे और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई।

Related Articles

Back to top button