खेल

Prices Of IPL Players : स्टार्क को 24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा, समीर रिजवी भी 8.40 करोड़ में बिके

नवप्रदेश डेस्क। Prices Of IPL Players : IPL का मिनी ऑक्शन दुबई में हो रहा है। इसमें आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे दाम में बिकने वाले ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क बन गए हैं। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में KKR ने खरीदा है। ऑक्शन के दौरान स्टार्क के लिए गुजरात ने भी आखिर तक बोली लगाई, लेकिन KKR ने सहीं दाम बोलै और सफल भी हुआ।

इसी तरह समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा। शुभम दुबे 5.80 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने। वहीं शाहरुख खान को 7.40 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा।

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें स्टार्क से डेढ़ घंटे पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

2022 के ऑक्शन में 9 करोड़ में बिकने वाले अनकैप्ड बैटर शाहरुख खान फिर करोड़पति बन गए। उनके लिए पंजाब और गुजरात में बिडिंग वॉर हुआ। आखिर में उन्हें 7.40 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया।

20 साल के अनकैप्ड बैटर समीर रिजवी के लिए बिडिंग वॉर देखने को मिला। उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में लड़ाई देखने को मिली। आखिर में चेन्नई ने उन्हें बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा कीमत देकर 8.40 करोड़ रुपए में खरीद लिया। समीर की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी।

Related Articles

Back to top button