छत्तीसगढ़

सिविक सेंटर में लगी प्रदर्शनी में दिखी विकास कार्यों की झलक, MLA एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया शुभारंभ

दुर्ग। MLA and Mayor Devendra Yadav: राज्य सरकार की उपलब्धियों को दिखाने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ आज भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया। इस प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा 2 वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण नवाचार एवं आरंभ की गई विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई है।

शुभारंभ के मौके पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का समावेश किया गया है। शिक्षा स्वास्थ्य से लेकर ग्रामीण विकास तक की इन योजनाओं के माध्यम से 2 वर्ष में छत्तीसगढ़ में हुए बदलाव को दिखाया गया है।

MLA and Mayor Devendra Yadav

प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा आरंभ की गई नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, स्लम स्वास्थ्य जैसी योजनाओं से आए जमीनी बदलाव को रेखांकित किया गया है। प्रदर्शनी में यह बताया गया है कि किस प्रकार से इन योजनाओं से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ हुआ।

किस तरह से इन योजनाओं के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा मिला और किस तरह से इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में ठोस आर्थिक विकास की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी में विशेष रूप से ग्रामीण विकास पर फोकस किया गया है। विधायक यादव ने बताया कि प्रदर्शनी आम जनता के लिए काफी उपयोगी होगी।

यद्यपि शासन द्वारा बहुत सारे कार्य 2 वर्षों में आरंभ किए गए हैं और प्रदर्शनी के छोटे से स्पेस के माध्यम से इतनी सारी योजनाओं को कवर करना काफी कठिन है फिर भी प्रदर्शनी में काफी संतोषजनक प्रयास किया गया है। इस मौके पर राज्य अंत्यावसायी विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी भी उपस्थित थीं। उन्होंने भी प्रदर्शनी की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं को जगह दी गई है इसे अनेक सेगमेंट में बांटा गया है जैसे ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य। इसी तरह से राज्य शासन को 2 वर्ष में मिली चुनौतियों और उनसे निपटने के किए गए प्रयासों के संबंध में भी प्रदर्शनी में विस्तार से बताया गया है।

विशेष तौर पर कोविड प्रबंधन में सरकार ने कितने कारगर उपाय किए, यह इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी प्रदर्शनी की प्रशंसा की। प्रदर्शनी का अवलोकन तुलसी साहू एवं अरुण सिसोदिया ने भी किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सामग्री की प्रशंसा की।

प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं के साथ ही इनसे जुड़े हुए प्रकाशन किताबें तथा पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार के विकास कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button