…जब आबकारी मंत्री लखमा बोले- फोकट में नहीं मांग रहे भाई, देंगे….

…जब आबकारी मंत्री लखमा बोले- फोकट में नहीं मांग रहे भाई, देंगे….

minister lakhma on dhan kharidi, minister lakhma attack cg bjp leader, navpradesh,

minister lakhma on dhan kharidi

Minister Lakhma on Dhan Kharidi : प्रदेश के भाजपा नेताओं व केंद्र पर बड़ा हमला बोला है

रायपुर/नवप्रदेश। Minister Lakhma on Dhan Kharidi : प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने प्रदेश के भाजपा नेताओं व केंद्र पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम फोकट में थोड़े मांग रहे भाई…। दरअसल वे धान खरीदी को लेकर भाजपा के धरना प्रदर्शन को लेकर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता केंद्र की अपनी सरकार को क्यों नहीं कहते कि वो प्रदेश सरकार को धान खरीदी के लिए बारदाना दे।

हम बारदाना कोई फोकट मेंं नहीं मांग रहे हैं भाई। पैसा देंगे। भाजपा नेता केंद्र से क्यों नहीं कहते कि वह छत्तीसगढ़ का 60 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने की मंजूरी दे। केंद्र ने अभी तक 24 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी की ही अनुमति दी है।

लखमा (minister lakhma on dhan kharidi) ने आगे कहा- ‘ये लोग धान खरीदी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। क्या इन्होंने धान नहीं बेचा। क्या रमन सिंह ने धान नहीं बेचा। क्या विष्णुदेव ने धान नहीं बेचा। क्या इन्होंने पैसा नहीं लिया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *