Mastermind of Sadhram Yadav murder case : ग्रामीण की हत्या के आरोपी के घर गरजा साय सरकार का बुलडोजर

Mastermind of Sadhram Yadav murder case : ग्रामीण की हत्या के आरोपी के घर गरजा साय सरकार का बुलडोजर

Mastermind of Sadhram Yadav murder case :

Mastermind of Sadhram Yadav murder case :

कवर्धा/नवप्रदेश। Mastermind of Sadhram Yadav murder case : कवर्धा जिले में साधराम यादव मर्डरकेस के मास्टरमाइंड अयाज खान की दुकान पर बुलडोजर चला है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले में अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की ये पहली बड़ी कार्रवाई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। गुरुवार 25 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे भारी पुलिस बल के साथ नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कवर्धा के बीचपारा स्थित अयाज खान के घर पहुंची और मकान के सामने बनी एक मंजिला दुकान पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कार्रवाई के दौरान एसएसपी अभिषेक पल्लव भी मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भयमुक्त शासन देने के वादे तथा अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में लगे लोगों और गैरकानूनी कार्यों में लगे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

20 जनवरी को हुई थी हत्या : कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर में 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे साधराम यादव (५० साल) की गला रेत कर हत्या के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिये थे। प्रशासन ने निर्देश मिलने के अगले ही दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये थे कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। कार्रवाई इस तरह से सख्त हो ताकि असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश जाए। जिस पर गुरूवार को प्रशासन ने साधराम के हत्या के आरोपी अयाज खान के कवर्धा में वार्ड 18 में किये गये अवैध कब्जे को आज जमींदोज कर दिया।

गृह विभाग को कानून व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गृह विभाग के अधिकारियों को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बेहतर रखने सख्त मानिटरिंग के निर्देश दिये थे।

अपराध के प्रति जीरो टालरेंस के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये गये थे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गृह विभाग की बैठक में पुलिस से पारदर्शिता के साथ लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करने कहा था। साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश भी दिये गये थे। कवर्धा मामले में कड़ी कार्रवाई इसी कड़ी में की गई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *