मध्यप्रदेश

Manufacturing Unit: पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया के नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को होगा भूमि-पूजन, 272 करोड़ के निवेश से बनेगा अत्याधुनिक संयंत्र

मध्यप्रदेश के धार जिले स्थित पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने (Manufacturing Unit) जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 8 जुलाई को लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन करेंगे। करीब 272 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह संयंत्र 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।

परियोजना के शुरू होने के बाद प्रदेश में निर्माण उपकरण निर्माण क्षमता बढ़ेगी, घरेलू विनिर्माण को मजबूती मिलेगी और बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार इसे मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है।

चीन की अग्रणी निर्माण उपकरण निर्माता कंपनी गुआंग्शी लियुगोंग मशीनरी कंपनी लिमिटेड की भारतीय इकाई लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस विस्तार परियोजना के माध्यम से अपनी उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। कंपनी लंबे समय से पीथमपुर में संचालित है और अब बढ़ती मांग को देखते हुए नए संयंत्र की स्थापना की जा रही है।

20 एकड़ में बनेगा आधुनिक संयंत्र Manufacturing Unit

नया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना में 272 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। शुरुआती चरण में यहां प्रतिवर्ष 6,500 निर्माण उपकरणों के उत्पादन की क्षमता विकसित की जाएगी। संयंत्र में मुख्य रूप से एक्सकेवेटर का निर्माण होगा, जिससे देश में निर्माण उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। राज्य सरकार का मानना है कि यह परियोजना औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

विश्व की अग्रणी कंपनियों में शामिल है लियुगोंग

लियुगोंग विश्व की प्रमुख निर्माण उपकरण निर्माता कंपनियों में शामिल है। कंपनी विशेष रूप से व्हील लोडर निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखती है। इसके अलावा कंपनी एक्सकेवेटर, मोटर ग्रेडर, माइनिंग डंप ट्रक, बुलडोजर, स्किड-स्टियर लोडर, फोर्कलिफ्ट, कोल्ड प्लेनर सहित कई आधुनिक निर्माण एवं खनन उपकरणों का निर्माण करती है। कंपनी के उत्पाद सड़क निर्माण, खनन, जलविद्युत परियोजनाओं और अन्य आधारभूत संरचना विकास कार्यों में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं।

2008 से पीथमपुर में संचालित है कंपनी

लियुगोंग इंडिया वर्ष 2008 से पीथमपुर में अपनी विनिर्माण इकाई का संचालन कर रही है। 44 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित मौजूदा संयंत्र में प्रतिवर्ष लगभग 3 हजार व्हील लोडर और मोटर ग्रेडर के निर्माण की क्षमता है। वर्ष 2009 में इसी इकाई से पहला ‘मेड इन इंडिया’ व्हील लोडर तैयार किया गया था।

पीथमपुर स्थित इकाई में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र तथा प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित (Manufacturing Unit) हैं, जहां 500 से अधिक भारतीय पेशेवर कार्यरत हैं। यह इकाई मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

देशभर में कंपनी के 4 हजार से अधिक निर्माण उपकरण विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं में उपयोग किए जा रहे हैं। नया संयंत्र बढ़ती बाजार मांग को पूरा करने के साथ मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देगा। राज्य सरकार का कहना है कि निवेशक हितैषी नीतियों, बेहतर औद्योगिक अधोसंरचना और सरल प्रक्रियाओं के कारण प्रदेश में लगातार बड़े निवेश आ रहे हैं।

सरकार का मानना है कि लियुगोंग इंडिया की यह नई परियोजना वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत (Manufacturing Unit) है और आने वाले समय में मध्यप्रदेश को निर्माण उपकरण विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Back to top button