Madhya Pradesh Congress : भगवा रंग से सजाया गया पार्टी कार्यालय... जानें क्यों

Madhya Pradesh Congress : भगवा रंग से सजाया गया पार्टी कार्यालय… जानें क्यों

Madhya Pradesh Congress: Party office decorated with saffron color ... know why

Madhya Pradesh Congress

भोपाल/नवप्रदेश। Madhya Pradesh Congress : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही महीने बाकी है और सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी भी अब हिंदू वोटर्स को लुभाने के लिए हिंदुत्व की राह पर चलती दिख रही है। कांग्रेस न सिर्फ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, बल्कि भगवा रंग में भी रंगी दिख रही है।

दरअसल, भोपाल में कांग्रेस पार्टी की ‘पुजारी प्रकोष्ठ’ की बैठक से पहले, यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय को भगवा रंग में सजाया गया है। कांग्रेस ने कहा कि बैठक के लिए राज्य भर के लगभग 1200 मंदिरों के पुजारियों के इकट्ठा होने की उम्मीद है।

पुजारी की नियुक्ति पर सवाल

पार्टी के मठ मंदिर प्रकोष्ठ प्रमुख सुधीर भारती ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ लंबे समय से मंदिर के पुजारी की नियुक्ति के पुराने नियम को लागू करने की मांग कर रहा है। पुरानी व्यवस्था में पुरोहितों की नियुक्ति पूर्वजों द्वारा की जाती थी लेकिन वर्तमान व्यवस्था में कलेक्टर और सरकारी अधिकारी नियुक्तियां करते हैं।

इस नियुक्ति में राजनीतिक और कुछ सांगठनिक हस्तक्षेप (Madhya Pradesh Congress) भी होता है। भारती ने आगे कहा कि प्राचीन काल से मंदिरों की देखभाल करने वाले पुजारियों के अधिकार उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस मामले को उठाएंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *