छत्तीसगढ़जॉब्स

Ma Mahamaya Airport Recruitment : मां महामाया एयरपोर्ट भर्ती, दावा-आपत्ति के बाद इंटरव्यू व कौशल परीक्षा की तिथि तय

मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर में संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया में दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा की तिथियां घोषित (Ma Mahamaya Airport Recruitment) कर दी गई हैं।

नोडल अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी कर 23 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। कुल 7 आपत्तियों का निराकरण किया गया। इसके बाद अंतिम पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

पदवार पात्र अभ्यर्थी

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर – 1 पद हेतु 13 पात्र

अकाउंटेंट – 1 पद हेतु 6 पात्र

असिस्टेंट ग्रेड-3 – 1 पद हेतु 149 पात्र

साक्षात्कार और परीक्षा तिथि

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं अकाउंटेंट पद के अभ्यर्थी 9 मार्च 2026, प्रातः 11:00 बजे मां महामाया एयरपोर्ट कार्यालय में मूल दस्तावेज सत्यापन के बाद साक्षात्कार (Ma Mahamaya Airport Recruitment) हेतु उपस्थित होंगे।

असिस्टेंट ग्रेड-3 पद के अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 10 मार्च 2026, प्रातः 11:00 बजे लाइवलीहुड कॉलेज, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास, गांधी चौक, अंबिकापुर (सरगुजा) में आयोजित होगी।

अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पद निरस्त

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पद के लिए अपर्याप्त आवेदन और अनुभव संबंधी अर्हता पूरी न होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। चयन समिति के निर्णयानुसार इस पद के लिए पुनः विज्ञापन जारी (Ma Mahamaya Airport Recruitment) किया जाएगा। पात्रता में संभावित छूट (यदि लागू हो) संबंधी सूचना 25 फरवरी से वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर इच्छुक अभ्यर्थी पुनः आवेदन कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button