Last Grahan : आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा खुली आंखों से देख सकेंगे...सुनें वैधशाला के अधीक्षक क्या बोले?

Last Grahan : आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा खुली आंखों से देख सकेंगे…सुनें वैधशाला के अधीक्षक क्या बोले?

Last Grahan : The view of the partial lunar eclipse will be able to be seen with open eyes...hear what the superintendent of the observatory said?

Last Grahan

उज्जैन/नवप्रदेश। Last Grahan : आज यानि मंगलवार को इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा। मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी ये अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

मंगलवार को खगोलीय घटनाक्रम के चलते पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि उज्जैन में आंशिक चंद्र ग्रहण के रूप में केवल 36 मिनट ही यह दिखाई देगा। जीवाजी गंज वैधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, ग्रहण का आरंभ दोपहर 2:38:05 बजे मध्य की स्थिति 4:29:10 बजे और मोक्ष शाम 6:19:02 बजे होगा।

मध्य की स्थिति में चंद्रमा का सौ फीसदी भाग पृथ्वी के छाया क्षेत्र (Last Grahan) में हो जाएगा। भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, इंफाल में चंद्रोदय पूर्णता समय शाम 5:12 बजे से पूर्व होने के कारण यहां पूर्ण चंद्रग्रहण देख सकेंगे। उज्जैन में चंद्रोदय शाम 5:45 बजे होने के कारण शाम 6:19 बजे तक केवल 36 मिनट ही आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

चंद्रग्रहण को कोरी आखों से या टेलिस्कोप से देखा जा सकेगा। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि वेधशाला में चंद्र ग्रहण को देखने की व्यवस्था रहेगी, लेकिन ग्रहण काल 36 मिनट का होने और चंद्रमा को दृश्य स्थिति में पहुंचने में ग्रहण समाप्ति की स्थिति में होगा। इसलिए लोग घर पर ही कोरी आंखों से चंद्रग्रहण का (Last Grahan) अवलोकन करें।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *