Labour Scheme : निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत, सुरक्षा उपकरण खरीदने पर मिलेगी आर्थिक मदद

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए सरकार की एक खास योजना इन दिनों (Labour Scheme) चर्चा में है। अलग अलग जिलों में श्रमिक अब इस योजना की जानकारी लेने के लिए श्रम विभाग के दफ्तरों और ऑनलाइन पोर्टल का रुख कर रहे हैं। काम के दौरान होने वाले हादसों और चोटों से बचाव को लेकर भी जागरूकता बढ़ी है। कई मजदूर अब सुरक्षा उपकरणों के उपयोग को जरूरी मानने लगे हैं।
निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों को अक्सर जोखिम भरे माहौल में काम करना पड़ता है। ऐसे में सरकार की यह योजना मजदूरों को सुरक्षा उपकरण खरीदने में आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है ताकि वे सुरक्षित तरीके से काम कर सकें।
योजना का क्या है उद्देश्य : Labour Scheme
छत्तीसगढ़ सरकार की निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। योजना के तहत मजदूरों को हेलमेट, सुरक्षा जूते, दस्ताने, जैकेट और मास्क जैसे सुरक्षा उपकरण खरीदने के लिए सहायता राशि दी जाती है। इससे कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं और चोटों के खतरे को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
1500 रुपये तक मिलेगा पुनर्भुगतान
इस योजना में श्रमिक पहले अपने खर्च पर सुरक्षा उपकरण खरीदते हैं। इसके बाद आवेदन और खरीद से जुड़े बिल जमा करने पर श्रमिक बोर्ड अधिकतम 1500 रुपये तक की राशि पुनर्भुगतान के रूप में देता है। सरकार का कहना है कि योजना का मकसद मजदूरों को सुरक्षित माहौल में काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कौन उठा सकता है लाभ
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना (Labour Scheme) जरूरी है। साथ ही आवेदक पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए। श्रमिक पंजीकरण के 90 दिन बाद ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आवेदन के लिए श्रमिक पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर जरूरी होंगे। इसके अलावा सुरक्षा उपकरण खरीदने से संबंधित बिल या रसीद भी जमा करनी होगी।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां भवन और अन्य निर्माण श्रमिक योजना के अंतर्गत आवेदन विकल्प चुनना होगा। इसके बाद योजना का नाम चुनकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड (Labour Scheme) करने होंगे। आवेदन जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।



