Katekalyan में प्रसव दौरान गर्भवती महिला की मौत, 'आपस में लड़ते रहे डॉक्टर' |

Katekalyan में प्रसव दौरान गर्भवती महिला की मौत, ‘आपस में लड़ते रहे डॉक्टर’

katekalyan, pregnant woman dies, katekalyan, navpradesh,

katekalyan

दंतेवाड़ा/नवप्रदेश। कटेकल्यान (katekalyan) ब्लॉक के गुडसे गांव की गर्भवती महिला (pregnant woman dies) ने प्रसव के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेकल्यान (katekalyan) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जच्चा -बच्चा दोनों की ही मौत हो गई।

इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि गर्भवती महिला के इलाज में कटेकल्याण (katekalyan) अस्पताल के डॉक्टरों ने लापरवाही बरती। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर आपसी विवाद में उलझे रहे। और समय पर उचित इलाज न मिलने से गर्भवती महिला (pregnant woman dies) व उसके बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।

उनका यह कहना भी है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने न तो समय रहते इलाज शुरू किया और न ही उसकी गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया। डॉक्टरों को चाहिए था कि वे समय रहते महिला को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के लिए रेफर करते है। मृतिका गुडसे गांव की बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने लागए ये गंभीर आरोप

हमेशा आपस में उलझे रहते हैं डॉक्टर

महिला की मौत के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में कटेकल्यान के डॉक्टरों के प्रति रोष है। गुडसे गांव के छन्नू कहते हैं कि यह सब डाक्टरों की लापरवाही के चलते हुआ है। कटेकल्यान अस्पताल में डॉक्टर मरीजों को ध्यान नहीं देते। वे आपस मे ही लड़ाई-झगड़े में फंसे रहते हंै।

दंतेवाड़ा या जगदलपुर रेफर क्यों नहीं किया

गुडसे के अन्य ग्रामीणों ने जानकारी दी कि महिला समय से अस्पताल में भर्ती थी। अगर हालात सुधर नहीं रहे थे तो दंतेवाड़ा या जगदलपुर रेफर क्यों नहीं किया गया। जब डॉक्टर इस तरह लापरवाही करेंगे तो जान तो जाएगी ही। ऐसे डॉक्टरों को सस्पेंड करना चाहिए, ताकि पीडि़त को इंसाफ मिल सके।

देश में नफरत का जहर घोलने वाली फेक न्यूज की हकीकत जानने के लिए जरूर देखें इस वीडियो को। इसे देखकर निश्चिति ही इंसान की आंखों में फेक न्यूज के द्वारा लाए जा रहे कृत्रिम अंधकार का खात्मा हो जाएगा

https://www.youtube.com/watch?v=6FBxpoMbueo

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *