Karan Jauhar : 'Bigg Boss OTT Season 2' से करण जौहर का एक्जिट और ये सुपरस्टार की एंट्री

Karan Jauhar : ‘Bigg Boss OTT Season 2’ से करण जौहर का एक्जिट और ये सुपरस्टार की एंट्री

Karan Jauhar,

मुंबई, नवप्रदेश। छोटे पर्दे की दुनिया काे सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस की दीवानगी इस कदर है कि लोग महीनों पहले से ही इसकी अपडेट के बारे में जानना (Karan Jauhar) चाहते हैं। वहीं शो को मज़ेदार बनाने के लिए पिछले साल बिग बॉस ओटीटी भी शुरु किया गया था। जो एक महीने के लिए वूट पर आता था। इसमें जितने वाले या टॉप 5 कंटेस्टेंट को फिर बिग बॉस के असली घर यानी सलमान खान के शो में डायरेक्ट एंट्री दी जाती है।

पिछले साल शो को फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। करण जौहर की होस्टिंग के दौरान उनपर काफी सारे इल्ज़ाम भी लगे (Karan Jauhar) थे। करण की होस्टिंग को कुछ लोगों ने पसंद क्या था तो कुछ ने नापसंद। वहीं दूसरी तरफ करण जौहर का शो कॉफी विद करण शुरू होने जा रहा है। ऐसे में करण इस बार बिग बॉस OTT के दूसरे सीजन को होस्ट नहीं कर पाएंगे। बिग बॉस OTT का पहला सीजन काफी पसंद किया गया था। इस शो को दिव्या अग्रवाल ने जीता (Karan Jauhar) था।

जिसके चलते बिग बॉस OTT के दूसरे सीजन के लिए शो के मेकर्स ने किसी और को लेने का मन बना लिया है। बिग बॉस ओटीटी 2 के होस्ट के नाम को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। इस शो के लिए पहले फराह खान का नाम सामने आया था, फिर खबर आई कि इस बार हिना खान इसे होस्ट करेंगी। लेकिन ताज़ा जानकारी के मुताबिक न फराह और नाही हिना इस बार बिग बॉस OTT के होस्ट होंगे बॉलीवुड के हैंडसम मैन। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह नए सीजन के होस्ट बन सकते हैं। 

हालांकि अभी तक इन खबरों पर किसी भी तरह की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये रणवीर और उनके फैंस दोनों के लिए खुशखबरी होगी। मिली जानकारी के अनुसार शो ने दूसरे सीजन पर काम शुरू कर दिया है। मेकर्स इस बार इसे पहले से भी ज्यादा अच्छा बनाना चाहते हैं। 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *