Jungle Safari : जंगल सफारी और नंदनवन की सैर पर बढ़ेगा खर्च, आखिर क्यों बदली जा रही हैं टिकट की दरें

नवा रायपुर में स्थित जंगल सफारी और नंदनवन जू को लेकर इन दिनों पर्यटकों के बीच नई चर्चा शुरू (Jungle Safari) हो गई है। छुट्टियों और सप्ताहांत में यहां घूमने आने वाले लोगों के बीच टिकट दरों में प्रस्तावित बदलाव की खबर तेजी से फैल रही है। कई परिवारों और नियमित रूप से यहां आने वाले लोगों का कहना है कि अगर नई दरें लागू होती हैं तो घूमने का बजट पहले की तुलना में काफी बढ़ जाएगा।
जू परिसर और सफारी से जुड़े लोगों के बीच भी इस फैसले को लेकर हलचल देखी जा रही है। बच्चों से लेकर बड़े पर्यटकों तक सभी नई शुल्क सूची को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी प्रस्तावित दरों के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि बढ़ी हुई कीमतें कब से प्रभावी होंगी।
जू प्रवेश शुल्क में किया गया बदलाव : Jungle Safari
प्रस्तावित नई दरों के मुताबिक 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश टिकट 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किया गया है। वहीं 12 वर्ष से अधिक आयु वाले आगंतुकों को अब 50 रुपये की जगह 100 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
दिव्यांगजन और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर नि शुल्क प्रवेश की सुविधा मिलती रहेगी। हालांकि यह व्यवस्था सप्ताहांत, सार्वजनिक अवकाश और अन्य सरकारी छुट्टियों के दौरान लागू नहीं होगी।
सफारी राइड के लिए भी बढ़ेगी जेब पर मार
नई शुल्क सूची के अनुसार 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों को सामान्य बस में सफारी के लिए 100 रुपये देने होंगे। एसी बस के लिए 150 रुपये और इलेक्ट्रिक बस के लिए 175 रुपये का शुल्क तय किया गया है।
वयस्क पर्यटकों के लिए सामान्य बस का किराया 150 रुपये, एसी बस का 200 रुपये और इलेक्ट्रिक बस का 250 रुपये रखा (Jungle Safari) गया है। विदेशी पर्यटकों के लिए सफारी की विभिन्न श्रेणियों में 750 रुपये से लेकर 1250 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है।
जिप्सी सफारी के लिए नई दरें तय
जिप्सी से सफारी का आनंद लेने वाले पर्यटकों को प्रति व्यक्ति 700 रुपये का भुगतान करना होगा। पूरी जिप्सी बुक कराने पर 3500 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए रियायती दरें रखी गई हैं। इनके लिए प्रति व्यक्ति 350 रुपये और पूरी जिप्सी के लिए 2000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विदेशी पर्यटकों को प्रति व्यक्ति 1500 रुपये तथा पूरी जिप्सी के लिए 7000 रुपये तक भुगतान करना होगा।
फोटोग्राफी और फिल्मांकन पर अलग शुल्क
जू और जंगल सफारी क्षेत्र में पेशेवर फोटोग्राफी कराने वालों के लिए भी शुल्क तय किया (Jungle Safari) गया है। एक दिन की फोटोग्राफी के लिए 5000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं व्यावसायिक वीडियो रिकॉर्डिंग या फिल्म शूटिंग के लिए एक दिन का शुल्क 15000 रुपये रखा गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी।
विद्यार्थियों को मिलेगी रियायत
सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नि शुल्क प्रवेश की सुविधा दी जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक के सरकारी विद्यालयों के छात्रों को टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए भी राहत का प्रावधान रखा गया है। उन्हें निर्धारित शुल्क पर 20 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।



