जॉब्स

Job Fair : दुर्ग में युवाओं की उमड़ेगी भीड़, नौकरी पाने का बड़ा मौका लेकर लग रहा रोजगार मेला

दुर्ग शहर में आज सुबह से ही रोजगार को लेकर युवाओं के बीच खास उत्साह (Job Fair) देखा जा रहा है। कई छात्र अपने दस्तावेज तैयार करते नजर आए तो कुछ अभिभावक भी बच्चों के साथ जानकारी जुटाने में लगे रहे। शहर में होने वाले प्लेसमेंट कैंप को लेकर तकनीकी और मेडिकल पढ़ाई कर चुके युवाओं के बीच अलग ही हलचल बनी हुई है।

शिवाजी नगर स्थित संस्थान के आसपास भी दिनभर रोजगार मेले की चर्चा चलती रही। नौकरी की तलाश कर रहे कई युवाओं का कहना है कि लंबे समय बाद अलग अलग योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए एक साथ इतना बड़ा अवसर सामने आया है। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।

अलग अलग योग्यता वालों को मिलेगा मौका : Job Fair

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक विष्णु कुमार केडिया ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में कई तरह की रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा धारकों तक के लिए अवसर रखे गए हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग स्नातक, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस और पैरामेडिकल योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकेंगे।

अंतिम वर्ष के छात्रों को भी फायदा

रोजगार मेले के जरिए अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं को भी नौकरी पाने का अवसर (Job Fair) दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थी भी सीधे इस कैंप में पहुंचकर भाग ले सकेंगे। संबंधित संस्थानों से भी कहा गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक इस प्लेसमेंट कैंप की जानकारी पहुंचाएं ताकि रोजगार की तलाश कर रहे युवा इसका लाभ उठा सकें।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी रोजगार पोर्टल के रोजगार मेला विकल्प पर उपलब्ध कराई (Job Fair) गई है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से संपर्क कर अतिरिक्त जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button