IPS Vrinda Shukla : बाहुबली मुख्तार की बहू जेल में नियम विरुद्ध पति के साथ सहवास में थी…बड़ी चतुराई से रंगे हाथों पकड़ा…जानें इस IPS लेडी सिंघम के बारे में |

IPS Vrinda Shukla : बाहुबली मुख्तार की बहू जेल में नियम विरुद्ध पति के साथ सहवास में थी…बड़ी चतुराई से रंगे हाथों पकड़ा…जानें इस IPS लेडी सिंघम के बारे में

IPS Vrinda Shukla: The daughter-in-law of Bahubali Mukhtar was in cohabitation with her husband against the rules in jail… cleverly caught red-handed… know about this IPS Lady Singham

IPS Vrinda Shukla

भोपाल/नवप्रदेश। IPS Vrinda Shukla : चित्रकूट जेल में कई अनाधिकृत गतिविधियां चल रही थी। इन गतिविधियों को भारतीय पुलिस सेवा की महिला अफसर वृंदा शुक्ला ने रोक लगाई है और इसके बाद वो चर्चा में आ गई है। उनके साहस भरे कदम से उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे है। आईपीएस वृंदा शुक्ला ने चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी और बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू निकहत अंसारी को गिरफ्तार किया है।

आईपीएस के साथ चित्रकूट जिले की कप्तान है वृंदा शुक्ला

आईपीएस वृंदा ने बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू को गिरफ्तार कर फिर से सुर्खियां बटोर ली है। जानकारी के मुताबिक निकहत अंसारी नियमों की अवहेलना करते हुए जेलर के कमरे में अपने पति अब्बास अंसारी से रोज मिलने जाती थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 महीने से अब्बास अंसारी जेल में बंद है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जेल प्रशासन को भी थी। जेल प्रशासन के इस पूरे मामले में शामिल होने के बाद भी बहादुरी दिखाते हुए महिला अधिकारी एसपी वृंदा शुक्ला ने बाहुबली के खिलाफ ये कदम उठाया। आईपीएस के साथ ही वो चित्रकूट जिले की कप्तान भी है।

माना जाता है कि एसपी वृंदा शुक्ला सामान्य लोगों के लिए काफी सहज और सरल है। वो पीड़ितों के लिए काफी नरम रुख रखती है। मगर अपराधियों और बदमाशों के लिए उनका रवैया काफी सख्त है। वृंदा शुक्ला सिर्फ अपनी ड्यूटी को आम ड्यूटी के तौर पर नहीं करती है। वो महिलाओं, बच्चों, पीड़ितों और शोषितों को इंसाफ दिलाने में आगे रहती है। यही नहीं कई मुद्दों पर उनके द्वारा लिखे लेख अखबारों में प्रकाशित होते रहते है।

बता दें कि आईपीएस वृंदा शुक्ला की स्कूली पढ़ाई हरियाणा के कार्मल कॉन्वेंट और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई है। पुणे के महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया से उन्होंने हायर एजुकेशन ली है। उन्होंने आगे की पढ़ाई अमेरिका के ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी से की। यूएस के बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल साइंस से भी उन्होंने डिग्री ली। उन्होंने आईपीएस बनने के लिए अमेरिका में पढ़ाई के दौरान की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने वर्ष 2014 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की।

पति चंदौली के पुलिस कप्तान पद पर तैनात

बता दें कि आईपीएस (IPS Vrinda Shukla) वृंदा की शादी हो चुकी है और उनके पति अंकुर अग्रवाल भी उत्तर प्रदेश पुलिस में चंदौली के पुलिस कप्तान पद पर तैनात है। अंकुर और वृंदा दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। वृंदा के पति अंकुर वर्ष 2016 में भारतीय पुलिस सेवा में आए। वृंदा को शुरू में नागालैंड कैडर मिला जबकि उनके पति अंकुर को बिहार कैडर मिला था। दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *