IPL 2026 Auction : शाहरुख खान के पास सबसे बड़ा पर्स, काव्या मारन भी खर्च करेंगी करोड़ों, जानिए सभी टीमों का बजट
IPL 2026 Auction
16 दिसंबर को UAE के अबूधाबी में IPL 2026 के खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Auction) होगा। नीलामी का समय दोपहर ढाई बजे रखा गया है। मंगलवार (9 दिसंबर) को प्लेयर ऑक्शन लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया। कुल 350 खिलाड़ी इस मिनी नीलामी में उतरेंगे।
कुल मिलाकर इस बार 1390 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 350 को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट में 224 अनकैप्ड भारतीय और 14 अनकैप्ड विदेशी क्रिकेटर्स भी हैं।
(KKR Auction Budget) कोलकाता नाइटराइडर्स- 64.3 करोड़
तीन बार की IPL चैम्पियन KKR के पास 2026 की नीलामी में 64.3 करोड़ का सबसे बड़ा पर्स है। हेड कोच अभिषेक नायर की लीडरशिप में नए सपोर्ट ग्रुप—शेन वॉटसन और टिम साउदी—टीम को फिर से तैयार करेंगे। शाहरुख खान और जूही चावला के मालिकाना हक वाली टीम को पूरी तरह से नया स्क्वॉड बनाना होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स- 43.4 करोड़
CSK के पास दूसरा सबसे बड़ा पर्स है। IPL 2025 में कमजोर प्रदर्शन के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने बड़े बदलाव किए हैं। रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, शेख राशिद और मथीशा पथिराना को रिलीज कर टीम का रीबिल्ड संकेत मिला।
सनराइजर्स हैदराबाद – 25.5 करोड़
SRH के मालिक कलानिधि मारन और सह-CEO बेटी काव्या मारन इस टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिससे 25.5 करोड़ रुपये का बजट खाली है। कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं।
लखनऊ सुपरजायंट्स – 22.9 करोड़
LSG के मालिक संजीव गोयनका हैं। टीम ने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिससे नए स्क्वॉड के लिए पर्याप्त जगह बनी।
दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़
DC के पास छह खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद ₹21.8 करोड़ उपलब्ध हैं। फाफ डु प्लेसिस सबसे बड़ा नाम था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़
RCB के पास ₹16.4 करोड़ का बजट है। टीम ने लियाम लिविंगस्टोन और लुंगी एनगिडी को रिलीज किया।
राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़, गुजरात टाइटंस – ₹12.9 करोड़, पंजाब किंग्स – ₹11.5 करोड़, मुंबई इंडियंस – ₹2.75 करोड़
इन टीमों ने भी अपने कोर प्लेयर रिलीज कर नीलामी में उपलब्ध बजट तैयार किया है। (IPL 2026 Player Auction)। इस बार की नीलामी में सभी टीमों की रणनीति, पर्स का उपयोग और रिलीज किए गए खिलाड़ियों का चयन नए सीजन में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।
