आज बेबाक़

आज बेबाक : कैलाश गहलोत आप से किनारा कर भाजपा शरणं गच्छामि हो गए

Kailash Gehlot distanced himself from AAP and joined BJP: आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता तथा मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से किनारा कर लिया और भाजपा शरणं गच्छामि हो गए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

आगे भी ऐसे आरोपों की बौछार करते रहेंगे। इसे आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लेकिन इससे अरविंद केजरीवाल को कोई फर्क नहीं पड़ता।

इसके पहले भी कई बड़े नेता उनका साथ छोड़ चुके हैं किन्तु उनकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है। दरअसल झटके पर झटके खा -खा कर घुंघरू सेठ और उनके सारे मुनीम झटका प्रूफ बन चुके हैं।

Related Articles

Back to top button