देश

IMD Weather : अगले कुछ दिन मौसम रहेगा बेहद खराब, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को जरूरी काम टालने की सलाह

देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने (IMD Weather) लगा है। कई इलाकों में तेज बारिश, गरज चमक और तेज हवाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।

बारिश का असर खेती पर भी पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को विशेष सावधानी बरतने और मौसम सामान्य होने तक कई कृषि कार्यों को टालने की सलाह दी गई है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी IMD Weather

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अंडमान निकोबार, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, केरल और विदर्भ सहित कई अन्य राज्यों में भी भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है।

तेज हवा और वज्रपात का भी खतरा

मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। समुद्री क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। ऐसे में मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

किसानों को दी गई अहम सलाह

भारी बारिश को देखते हुए किसानों से कहा गया है कि खेतों और नर्सरी में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। धान, मक्का, सोयाबीन, सब्जियों और अन्य खरीफ फसलों में पानी जमा (IMD Weather) नहीं होने दें। जिन क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की संभावना है, वहां बुवाई, रोपाई और कटाई जैसे कृषि कार्य फिलहाल टालने की सलाह दी गई है।

पकी फसल और बागवानी फसलों का रखें ध्यान

विशेषज्ञों ने किसानों को पकी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। साथ ही केले, नारियल, गन्ना, अदरक, हल्दी, फल और सब्जियों की फसलों में जलभराव रोकने तथा जरूरत पड़ने पर पौधों को सहारा देने की भी सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बरतें सतर्कता

छत्तीसगढ़ में धान और सब्जियों की नर्सरी से अतिरिक्त पानी निकालने की सलाह दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश में सोयाबीन की बुवाई फिलहाल रोकने और खेतों में जल निकासी बनाए रखने को कहा (IMD Weather) गया है। गुजरात, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों के लिए भी मौसम विभाग ने अलग अलग कृषि सलाह जारी की है।

Related Articles

Back to top button