छत्तीसगढ़

Illegal firecracker factory: रायपुर के गोल बाजार में पकड़ी गई अवैध पटाखा फैक्ट्री

शिव शक्ति पटाखा दुकान का संचालक कर्मचारियों से बनवा रहा था, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/नवप्रदेश। रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र में घर के अंदर अवैध रूप से पटाखे (Illegal firecracker factory) बनाने का मामला सामने आया है। गणेश राम नगर में शिव शक्ति पटाखा दुकान के ऊपर बने आवासीय कमरे में दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 5 कार्टन तैयार पटाखे, अधबने पटाखे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाला एल्युमिनियम पाउडर जब्त किया गया। टीम ने पटाखे बनाने वाले कमरे को सील कर दिया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गणेश राम नगर स्थित शिव शक्ति पटाखा दुकान (Illegal firecracker factory) का संचालक दुकान के ऊपर बने कमरे में दूसरे लोगों से पटाखे तैयार करवा रहा है।सूचना के आधार पर एसडीएम कार्यालय, नगर निगम के जोनल कमिश्नर और पर्यावरण अधिकारी के कार्यालय की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की। यह कार्रवाई गोल बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में की गई।

जांच में मिले ‘टॉप टाइगर’ नाम के पटाखे

जांच के दौरान कमरे में टॉप टाइगर नाम के पटाखे (Illegal firecracker factory) बनते मिले। टीम ने तैयार पटाखों के साथ बोरियों और कार्टन में रखे अधबने पटाखे भी जब्त किए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब्त सामग्री में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कम विस्फोटक श्रेणी का पदार्थ भी शामिल है।

76 और 57 साल के दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने श्याम लाल ठाकुर (76), निवासी गणेश राम नगर, वर्तमान पता गांधी नगर, अमलीडीह और दीपक ठाकुर (57), निवासी कालीनगर, पंडरी को आरोपी बनाया है।दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9क्च(1)(ड्ड) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरों और रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से पटाखे न बनाएं और न ही उनका भंडारण करें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Back to top button