देश

अचानक बस के ब्रेक हुए फेल, जवानों ने बचाई 40 यात्रियों की जान, 10 घायल

जम्मू कश्मीर बस ब्रेक फेल, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संभावित दुर्घटना को टाला

जम्मू-कश्मीर। bus brakes failed jammu: भारतीय सेना के जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर नेशनल हाईवे-44 पर एक बड़े हादसे को टालने में कामयाब रहे हैं। अमरनाथ से पंजाब के होशियारपुर जा रही एक बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके चलते ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसमें कई लोग सवार थे। जवानों ने बड़ी सूझबूझ से वाहन को नियंत्रित कर लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।

भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर (bus brakes failed jammu) पुलिस के साथ मिलकर बस की गति धीमी की। बस की गति तेज होने पर उसने टायर के नीचे पत्थर रखकर वाहन पर नियंत्रण पाने की भरपूर कोशिश की, जिसमें वे सफल हो गए। काफी कोशिशों के बाद आखिरकार बस पर काबू पा लिया गया और उसे नाले में गिरने से बचा लिया गया।

बस में 40 यात्री सवार थे, जो सदमे में बताए जा रहे हैं। बस का ब्रेक फेल होने के बाद कई लोग बस के अंदर भागने लगे, जिससे कई लोग घायल भी हो गए। बताया जाता है कि घायलों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि बस में 40 तीर्थयात्री सवार थे जो पंजाब के होशियारपुर लौट रहे थे। बनिहाल के पास नाचलाना पहुंचने पर ब्रेक फेल (bus brakes failed jammu) होने के कारण चालक बस नहीं रोक सका। अधिकारियों ने यह भी कहा कि सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों की मदद की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायलों को नाचलाना में चिकित्सा सहायता दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button