Hasdev Forest Area : पीसीसी चीफ बैज हसदेव वन कटाइ क़े विरोध आंदोलन मे शामिल हुए

Hasdev Forest Area : पीसीसी चीफ बैज हसदेव वन कटाइ क़े विरोध आंदोलन मे शामिल हुए

Hasdev Forest Area :

Hasdev Forest Area :

वनों की अंधाधुंध कटाई शुरू, 50 हजार से अधिक पेड़ काटे जा चुके है, तीन लाख पेड़ और कटेंगे

रायपुर/नवप्रदेश। Hasdev Forest Area : पीसीसी अध्यक्ष श्री बैज हसदेव वन कटाइ क़े विरोध मे हो रहे आंदोलन मे शामिल होने पहुँचे उनके साथ सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेस जन भी गए थे। हसदेव अरण्य पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- जल जंगल जमीन पर मूल निवासियों का जंगल मे रहने वालो का पहला हक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जंगल की कटाइ का विरोध करती है यह भाजपा की अडानी परस्त नीति का परिणाम है। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी हसदेव अरण्य क्षेत्र में वनों की अंधाधुंध कटाई शुरू की जा चुकी है। 50 हजार से अधिक पेड़ काटे जा चुके है। तीन लाख पेड़ कटेंगे।

जब विधानसभा के चुनाव हो रहे थे तब राहुल गांधी जी ने कहा था ईवीएम पर बटन कमल का दबेगा तो वीवीपैट से अडानी निकलेगा। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही यह कथन सत्य साबित होने लगा है। भाजपा सरकार अडानी के हितों को सवंर्धित करने के लिये राज्य के जल, जंगल, जमीन खनिज संपदा को अडानी को सौपना शुरू कर दिया गया है।

हसदेव में कटाई के आदेश पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने दिये थे जबकि हकीकत यह है कि यहां पर कटाई के लिये आदेश और पर्यावरण स्वीकृत केंद्र की मोदी सरकार ने दिया था तथा कांग्रेस सरकार ने इस स्वीकृति को राज्य के स्तर पर निरस्त कर दिया था तथा केंद्र में भी इसे निरस्त करने के लिये पत्र लिखा था।

31.10.2022 को इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर सचिव ने भारत सरकार के वन महानिरीक्षक को पत्र लिखकर परसा ओपन कास्ट कोल माईंस कोल उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने तथा वन कटाई के प्रस्ताव को निरस्त करने को कहा था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *