जॉब्स

Army Recruitment : सेना भर्ती परीक्षा को लेकर अचानक बढ़ी हलचल, पांच शहरों में हजारों युवाओं की नजर अब इस तारीख पर

रायपुर में इन दिनों सेना भर्ती को लेकर युवाओं के बीच अलग ही माहौल देखने को मिल (Army Recruitment) रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक कई जगहों पर अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। नया रायपुर स्थित भर्ती कार्यालय के आसपास भी लगातार हलचल बनी हुई है, जहां दूर दूर से पहुंचे उम्मीदवार जानकारी जुटाने में लगे हैं।

भर्ती परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद परीक्षार्थियों की तैयारी और तेज हो गई है। कई अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में जुटे हैं तो कुछ परीक्षा केंद्र और शिफ्ट को लेकर जानकारी ले रहे हैं। परिवारों में भी इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले हैं।

जून से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा : Army Recruitment

भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। अलग अलग श्रेणियों के लिए यह परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 और फिर 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर सहित पांच शहरों में कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार हर दिन परीक्षा तीन से चार शिफ्ट में आयोजित होगी। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए तैयारी भी तेज कर दी गई है।

प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी होने शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती कार्यालय की ओर से परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा निर्देश ध्यान से पढ़ें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करने की सुविधा (Army Recruitment) भी दी गई है। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताया गया है और कहा गया है कि चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को दलालों और गलत दावों से बचने की सलाह भी दी गई है।

अग्निवीर भर्ती का परिणाम जारी

धमतरी में जनवरी माह के दौरान आयोजित अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया (Army Recruitmentas) गया है। अग्निवीर लिपिक और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए घोषित परिणाम में छत्तीसगढ़ के 20 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सफल उम्मीदवारों की सूची सेना की वेबसाइट और रायपुर स्थित भर्ती कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित की गई है।

सफल अभ्यर्थियों को बुलावा

सभी सफल उम्मीदवारों को 21 मई 2026 को सुबह 09 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है ताकि प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी की जा सके। भर्ती कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के संपर्क नंबरों पर जानकारी ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button