अच्छी खबर: केरल पहुंचा मानसून, चक्रवात बन सकता है बाधा

अच्छी खबर: केरल पहुंचा मानसून, चक्रवात बन सकता है बाधा

Good news: Monsoon reaches Kerala, cyclone can become a hindrance

Monsoon reaches Kerala

-चक्रवात ‘बिपारजॉय’ से मानसून प्रभावित होने की संभावना

नई दिल्ली। Monsoon reaches Kerala: देश में मानसून को लेकर लग रहे कयास के बीच अब मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून केरल पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने आज केरल में प्रवेश किया। चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के मानसून की तीव्रता को प्रभावित करने का अनुमान है।

मॉनसून दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अधिकांश केरल और दक्षिण तमिलनाडु, कोमोरिन क्षेत्र के बाकी हिस्सों, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ गया है।

अगले 48 घंटों में परिस्थितियां मॉनसून के आगे बढऩे के अनुकूल होंगी। चक्रवात से मानसून प्रभावित हो सकता है। क्योंकि यह तूफान मानसून से आगे बढ़ रहा है। अरब सागर में साल 2023 का पहला प्री-मानसून तूफान दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है। समुद्र में एक गहरा दबाव चक्रवात के रूप में विकसित हो गया है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह अगले तीन दिनों में एक गंभीर चक्रवात में बदल सकता है। आईएमडी ने पहले ही 8 से 10 जून के बीच बहुत ऊंची समुद्री लहरों की भविष्यवाणी की है। सिस्टम के 12 जून तक गंभीर चक्रवात की ताकत बनाए रखने की संभावना है। सबसे ज्यादा असर गुजरात के तटीय शहरों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने तटीय शहरों में प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही समुद्र में ऊंची लहरें उठने की भी आशंका जताई गई है। मानसून के 12 से 16 जून के बीच महाराष्ट्र में प्रवेश करने की संभावना है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *